विज्ञापन
This Article is From Sep 29, 2021

Egg In a Hole Recipe: हेल्दी ब्रेकफास्ट के लिए सिर्फ 15 मिनट में बनाएं यह स्वादिष्ट अंडे से बना नाश्ता

जो लोग अंडे खाने के शौकीन हैं उनमें से काफी लोग रोज ​इसे अपने ब्रेकफास्ट में शामिल करते हैं. एग लवर्स को ध्यान में रखते हुए हमने आपके लिए बेहद ही लाजवाब रेसिपी को कवर किया है जिसका नाम है एग इन ए होल.

Egg In a Hole Recipe: हेल्दी ब्रेकफास्ट के लिए सिर्फ 15 मिनट में बनाएं यह स्वादिष्ट अंडे से बना नाश्ता
  • एग या अंडा दुनिया भर में सबसे पसंदीदा सामग्री में से एक है.
  • अंडे सबसे आम ब्रेकफास्ट के विकल्पों में से एक हैं.
  • अंडे लोकप्रिय होने के साथ कितने बहुमुखी भी है.

एग या अंडा दुनिया भर में सबसे पसंदीदा सामग्री में से एक है और ज्यादातर घरों में अंडे सबसे आम ब्रेकफास्ट के विकल्पों में से एक हैं. आसान और स्वादिष्ट होने के साथ-साथ वे प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. फ्राइड, पोच्ड या स्क्रैम्बल, ऐसे बहुत सारे विकल्प है जिन्हें आप एक अंडा तैयार कर सकते हैं. जब हम जल्दी में होते हैं तो हम आम तौर पर सादे उबले अंडे लेना पसंद करते हैं, मगर आपके पास थोड़ा सा भी समय होता है तब आप आमलेट या भुर्जी के साथ इसे पेयर करते हैं. हम सभी जानते हैं अंडे लोकप्रिय होने के साथ कितने बहुमुखी भी है और इसी वजह से आपने देखा होगा कि इसके साथ एक्सपेरिमेंट करने वालों की भी कमी नहीं हैं.

Butter Chicken Golgappa: क्या आपने अभी तक नहीं आजमाया यह यूनिक कॉम्बो (Recipe Inside)

जो लोग अंडे खाने के शौकीन हैं उनमें से काफी लोग रोज ​इसे अपने ब्रेकफास्ट में शामिल करते हैं. एग लवर्स को ध्यान में रखते हुए हमने आपके लिए बेहद ही लाजवाब रेसिपी को कवर किया है जिसका नाम है एग इन ए होल. यह एक दिलचस्प रेसिपी है जिसमें ब्रेड के बीच एक छेद करके इसे बीच अंडा और अपने स्वादानुसार मसाले डालकर बनाया जाता है. यह सुबह की आपाधाबी के बीच तैयार करने के लिए एक परफेक्ट ब्रेकफास्ट रेसिपी है जिसे मात्र 15 मिनट में बना सकते हैं और खास यह क्विक एंड इजी होने के अलावा यह हर उम्र के लोगों को पसंद आने वाला नाश्ता है. तो बिना किसी किसी इंतजार के डालते हैं एक नजर इसकी रेसिपी पर:

कैसे बनाएं एग इन ए होल | एग इन ए होल रेसिपी:

इसे बनाने के लिए सबसे पहले दो ब्रेड स्लाइस लें, किसी राउंड कटर या गोलाकार तेज किनारे वाली कटोरी को लें और दोनों ब्रेड के बीच का हिस्सा काट लें. अब एक पैन लें, इसमें मक्खन डालें और दोनों ब्रेड स्लाइस पैन में रखें. ब्रेड के छेद के बीच में अंडा तोड़कर डालें. इसमें अब गरम मसाला, हरा धनिया और नमक डालें. आपका स्वादिष्ट और प्रोटीन से भरपूर एग इन ए होल सर्व करने के लिए तैयार है.

एग इन ए होल की पूरी रेसिपी के यहां क्लिक करें.

ब्रेकफास्ट में बनाना है कुछ हेल्दी और टेस्टी तो ट्राई करें इन पांच बेहतरीन उत्तपम रेसिपीज को

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Egg In A Hole, Egg In A Hole Recipe, Egg In A Hole Recipe In Hindi, Egg Recipes, Egg Recipe For Breakfast, BreakFast Recipes, Protein Breakfast, एग इन ए होल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com