- तेज पत्ते के तेल से दांतों को हेल्दी रखा जा सकता है.
- तेज पत्ते के सेवन से रक्त में ग्लूकोज की मात्रा घट सकती है.
- तेज पत्ते को डाइट में शामिल कर वजन को आसानी से कम किया जा सकता है.
Effective Benefits Of Bay Leaf: तेज पत्ता हर भारतीय रसोई में आपको आसानी से मिल जाएगा. इसको किसी भी खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. आपको बता दें कि इसका इस्तेमाल आयुर्वेद में औषधी के रूप में भी किया जाता है. तेज पत्ते को कई स्वास्थ्य समस्याओं में काफी असरदार माना जाता है. तेज पत्ते का वैज्ञानिक नाम लॉरस नोबिलिस है. असल में तेज पत्ते की 2400 से 2500 प्रजातियां हैं, जिसमें से अधिकतर पूर्वी एशिया, दक्षिण व उत्तरी अमेरिका और एशिया में पाई जाती हैं. तेज पत्ते में टैनिन, फ्लेवोन, फ्लेवोनोइड्स, एल्कलॉइड्स, यूजेनॉल, लिनालूल और एंथोसायनिन शामिल हैं. इसके अलावा इसमें कॉपर, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीज, सेलेनियम ,आयरन और एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं. तेज पत्ते को डायबिटीज में काफी फायदेमंद माना जाता है. डायबिटीज आज के समय कि एक ऐसी बीमारी है जिसका कोई ज्ञात इलाज नहीं है इसे लाइफस्टाइल और खानपान में बदलाव करके कम किया जा सकता है. पेट दर्द और पेट गैस में भी तेज पत्ते को काफी फायदेमंद माना जाता है. तो चलिए आज हम आपको तेज पत्ते से होने वाले फायदों के बारे में बताते हैं.
तेज पत्ता के फायदेः (Tej Patta Ke Fayde)
1. डायबिटीजः
डायबिटीज रोगियों के लिए तेज पत्ते का सेवन काफी लाभदायक माना जाता है. तेज पत्ते के सेवन से रक्त में ग्लूकोज की मात्रा घट सकती है. इतना ही नहीं इससे कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी कम किया जा सकता है.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
2. दांतोंः
तेज पत्ते के तेल से दांतों को हेल्दी रखा जा सकता है. तेज पत्ते का तेल मुंह में पाए जाने वाले स्टैफिलोकॉकस ऑरियस नामक बैक्टीरिया के खिलाफ लड़ सकता है.
Tej Patta For Diabetes: ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए कैसे करें इसका इस्तेमाल

तेज पत्ते का तेल मुंह में पाए जाने वाले स्टैफिलोकॉकस ऑरियस नामक बैक्टीरिया के खिलाफ लड़ सकता है.
3. सूजनः
तेज पत्ते में मौजूद सिनेओल सूजन से लड़ने का काम कर सकता है. तेज पत्ते का इस्तेमाल करने से सूजन की समस्या को कम किया जा सकता है.
4. वजनः
तेज पत्ता एक ऐसी जड़ी बूटी है जिसके सेवन से भूख को कंट्रोल किया जा सकता है. तेज पत्ते को डाइट में शामिल कर वजन को आसानी से कम किया जा सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Pomegranate For Health: रोजाना अनार खाने के 6 अद्भुत फायदे!
Holi Special Recipe: होली पर पान प्रेमियों के लिए स्पेशल पान आइस-क्रीम रेसिपी
Rohit Sharma: बीच मैच छिपकर खाते कैमरे में कैद हुए रोहित शर्मा
High Protein Diet: डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद है ये हाई प्रोटीन चीला
Cookies Made By Taimur: करीना ने शेयर किया शेफ तैमूर द्वारा बनाई फैमिली कुकीज की प्यारी तस्वीर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं