विज्ञापन
This Article is From May 11, 2016

ई-सिगरेट उद्योग के लिए नए और सख्त नियमों की घोषणा

Also Read in
ई-सिगरेट उद्योग के लिए नए और सख्त नियमों की घोषणा
बीजिंग: अमेरिका में ई-सिगरेट उद्योग के लिए नए व सख्त नियमों की घोषणा की गई, जिसके तहत पहली बार इसके उपकरणों तथा इसकी अन्य सामग्रियों को जांच के दायरे में लाया गया है। इस नियम को खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा जारी किया गया है। इसके मुताबिक, ई-सिगरेट को बाजार में उतारने से पहले नियामकों के लिए इसकी डिजाइन, सामग्री और स्वाद की जांच जरूरी है।

नया कानून ई-सिगरेट, हुक्का, पाइप तंबाकू तथा निकोटिन जेल्स सहित परंपरागत सिगरेट पर प्रतिबंध लगाता है। इसके तहत नाबालिग अब इन उत्पादों को नहीं खरीद पाएंगे।

नए कानून का उद्देश्य उपभोक्ताओं को कुछ हद तक सुरक्षा प्रदान करना है, लेकिन इससे अरबों डॉलर के उद्योग पर काफी असर पड़ने का अनुमान जताया जा रहा है।



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cigarete, E-cigarete, New Rules, Announce, सिगरेट, ई-सिगरेट, नए नियम, घोषणा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com