Baasi Roti Khane se Kya Hota Hai: कई घरों में अक्सर ऐसा होता है कि लोग रात को खाना बनाते हैं और वो ज्यादा बन जाता है. रात का बचा हुआ खाना कुछ लोग सुबह खाना पसंद नहीं करते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि रात में बची हुई रोटी का सुबह सेवन करना सेहत के लिए कितना लाभदायी हो सकता है. जी हां, आज हम आपको बासी रोटी का सेवन करने से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे जिनको जानने के बाद आप रोटी को फेंकने की सोच भी नहीं सकते हैं. बासी रोटी (Baasi Roti ke Fayde) का सेवन सेहत के लिए बेहद लाभदायी माना जाता है. दरअसल गेहूं के आटे से बनी रोटी में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स, विटामिन बी, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं.
सुबह नाश्ते में बासी रोटी खाने के फायदे ( Baasi Roti Khane Ke Fayde)
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
1. ब्लड प्रेशर
जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या होती है उनको ठंडे दूध के साथ बासी रोटी का सेवन लाभदायी हो सकता है. बासी रोटी का दूध के साथ सेवन ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में मदद कर सकता है.
2. डायबिटीज
बासी रोटी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मददगार है. डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद है बासी रोटी का सेवन. सुबह नाश्ते में बासी रोटी का सेवन डायबिटीज मरीजों के लिए लाभदायी है.
3. वेट लॉस
बासी रोटी खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे अधिक खाने से बचे रहते हैं और वजन को कंट्रोल कर सकते हैं.
4. स्किन
बासी रोटी के सेवन से शरीर में स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद मिल सकती है. अगर आप भी अपनी स्किन को हेल्दी रखना चाहते हैं तो आप बासी रोटी का सेवन कर सकते हैं.
5. एनर्जी
बासी रोटी में मौजूद कार्बोहाइड्रेट्स शरीर को एनर्जी प्रदान करते हैं, जिससे दिनभर एक्टिव रहने में मदद मिल सकती है.
कैसे करें स्टोर
अगर आप सुबह के लिए रोटी बनाकर रख रहे हैं तो ध्यान रखें कि इसमें बहुत ज्यादा समय का गैप ना हो. आपको रोटी को इतनी जल्दी भी बनाकर नहीं रखना है कि वो सुबह तक खराब हो जाए. खासतौर से गर्मियों के मौसम में. गर्मियों के मौसम में तुरंत गूंथे हुए आटे की ही रोटी को बनाकर दिन के लिए रखें. अगर आटा बहुत पहले का गुंथा है तो इसका इस्तेमाल ना करें.
Swaad Ka Safar: Jalebi History | जलेबी की तरह ही घुमावदार है उसका इतिहास, जानें जलेबी का कहानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं