विज्ञापन
This Article is From Mar 22, 2025

इन 4 लोगों को जरूर करना चाहिए इस हरे फल का सेवन, आस-पास भी नहीं फटकेंगी ये बीमारियां

Green Apple Benefits: स्वाद ही नहीं पोषण का खजाना है हरा सेब. इन लोगों को जरूर करना चाहिए डाइट में शामिल.

इन 4 लोगों को जरूर करना चाहिए इस हरे फल का सेवन, आस-पास भी नहीं फटकेंगी ये बीमारियां
Green Apple Benefits: हरा सेब खाने के फायदे.

Green Apple Benefits In Hindi: सेब सबसे ज्यादा खाया खाने वाला फल है. सेब को पोषण का खजाना कहा जाता है. आमतौर पर हम सभी लाल सेब का सेवन करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं की लाल सेब की तरह की हरा सेब सेहत के लिए गुणकारी माना जाता है. हरे सेब में कैलोरी काफी कम पाई जाती है. रोजाना एक हरे सेब को डाइट में शामिल कर शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचा सकते हैं. क्योंकि इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और पोटैशियम, कॉपर, आयरन, जिंक, विटामिन-ए और विटामिन-के जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को करना चाहिए इस फल का सेवन.

हरा सेब खाने के फायदे- (Hara Seb Khane Ke Fayde)

1. वजन घटाने-

आज के समय में मोटापा एक बड़ी समस्या में से एक है. अगर आप भी अपने बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं, तो डाइट में हरे सेब को शामिल कर सकते हैं. क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम पाई जाती है.

ये भी पढ़ें- दही के साथ का लें ये एक चीज, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी दुरुस्त

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Canva

2. एजिंग-

विटामिन सी हमारी त्वचा के लिए बहुत लाभदायक है. सही मात्रा में विटामिन सी का सेवन करने से त्वचा को कई तरह के स्किन प्रॉब्लम से बचाया जा सकता है. हरे सेब में विटामिन सी और विटामिन ए पाया जाता है, जो त्वचा को लंबे समय तक जवां बनाए रखने में मददगार हैं. 

3. हड्डियों-

हरे सेब में कैल्शियम, प्रोटीन, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं. 

4. पाचन-

अगर आपको पाचन संबंधी समस्याएं हैं तो हरे सेब का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है. क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा अच्छी पाई जाती है जो पेट को दुरुस्त रखने में मददगार है.

Epilepsy Treatment: मिर्गी क्या है? कारण, लक्षण, इलाज | किन लोगों को होती है? डॉ. नेहा कपूर से जानिए

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Do You Know If You Eat 1 Green Apple Daily Get Rid Of These Problems, Hara Seb Khane Ke Fayde, Green Apple Benefits, Green Apple For Health, Green Apple Benefits In Hindi, Who Should Eat Green Apple, What Happens If You Eat Green Apple, Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com