Side Effects Of Tea: क्या आप भी चाय के दीवाने हैं तो सावधान हो जाइए. जी हां, दिल को तसल्ली देने वाला चाय (Tea) का कप आपकी सेहत को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है. चाय की चुस्कियां अगर सीमित मात्रा में ली जाएं तो यह आपके अंदर ताजगी भर सकती हैं. लेकिन जरूरत से ज्यादा चाय पीने के भी अपने नुकसान होते हैं. आपने चाय पीने से नींद न आने की बात तो सुनी होगी लेकिन इसके साथ-साथ ज्यादा चाय का सेवन करने के कई हानिकारक प्रभाव भी होते हैं. चाय का ज्यादा सेवन करने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती है. पेट (Stomach), आंत, और दिल (Heart) के लिए हो सकता है कि आप उन लोगों में शुमार हों जो सुबह चाय (Morning Tea) का कप आने पर ही आंखें खोलते हों... चाय के कप की गर्माहट आपको दूर से ही खींच लेती है, भले ही सुबह चाय पीने से कुछ देर के लिए ताजगी का एहसास भी होता है, लेकिन चाय के ज्यादा सेवन से कई तरह के नुकसान भी झेलने पड़ सकते हैं. यहां हम बता रहे हैं ज्यादा चाय पीने से होने होने नुकसान के बारे में...
बेड टी के हैं बैड इफेक्ट भी, खाली पेट चाय पीने के हैं ये 4 नुकसान
-
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होती है UBER बुकिंग, डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी
चाय से होते हैं ये 4 नुकसान
1. दिल की सेहत के लिए नुकसानदायक
चाय पीकर भले ही आपके दिल को तसल्ली मिलती हो, लेकिन यह उसकी सेहत के लिए बहुत खराब है. ज्यादा चाय पीने से कई नुकसान में एक ये नुकसान भी है कि ज्यादा चाय पीने से दिल की धड़कन बढ़ जाती है और दिल की बीमारियां होने की संभावना में भी इजाफा हो जाता है.
Healthy Diet: सुबह खाली पेट भीगे चने खाने से होंगे गजब फायदे! कई बीमारियों के लिए है अचूक उपाय
Apple Tea: वजन घटाने में करेगी फायदा, जानिए कैसे बनाएं इसे घर पर
2. आंतों पर होगा असर
चाय पीने से कई समस्याएं होती है. चाय पीने से आंतें खराब भी हो जाती है. जिससे खाने के पाचन में समस्याओं का सामना करना पड़ता है.
बीवी ने कहा 'लहसुन छीलो', तो सर्जन पति ने खोजा लहसुन छीलने का ये गजब तरीका...

Side Effects Of Milk Tea: ज्यादा चाय पीने से दिल की धड़कन बढ़ जाती है.
3. ज्यादा चाय पीने से हो सकती है एसिडिटी
कई लोग दिन में 3-4 बार से ज्यादा चाय पीते हैं. ज्यादा चाय पीने से पेट में एसिडिटी बढ़ती है. वहीं ज्यादा चाय पीने से मुंह में छाले भी हो जाते हैं.
Benefits Of Onion: प्याज के 10 गजब फायदे जानकर हैरान हो जाएंगे आप, हर बीमारी का है तोड़!
4. पेट के लिए हानिकारक हो सकती है चाय
ऐसे बहुत से लोग हैं जो रोज रात को यह तय करते हैं कि अगले दिन से खाली पेट चाए नहीं लेंगे, लेकिन सुबह होते ही सबसे पहला घूंट वे चाय का ही भरते हैं. खाली पेट चाय नहीं पीनी चाहिए. खाली पेट चाय पीना शरीर के लिए हानिकारक होता है. इससे कई बीमारियां भी हो सकती है.
क्यों नहीं करनी चाहिए चाय से दिन की शुरुआत, सुबह खाली पेट चाय पीने के नुकसान...
लंग्स कैंसर कोशिकाओं को जड़ से खत्म कर सकी है चायपत्ती
5. ज्यादा चाय पीने से उड़ सकती है नींद
ज्यादा चाय के सेवन से नींद भी उड़ जाती है. नींद पूरी न होने के कारण दिमाग भारी हो जाता है. जिससे शरीर में आलस रहता है.
और खबरों के लिएक्लिक करें
Cardamom: हरी और काली इलायची में से स्वास्थ्य के लिए कौन सी है ज्यादा फायदेमंद, जानें इनके गजब फायदे
Weight Loss: सुबह की ये गलतियां बढ़ा सकती हैं आपका मोटापा, होंगे ये नुकसान, रहें सावधान!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं