विज्ञापन
This Article is From Aug 07, 2024

सुबह खाली पेट ये पत्तियां चबाने से कंट्रोल हो सकता है ब्लड शुगर लेवल, जानिए कैसे करता है कमाल

Diabetes Control Home Remedies: डायबिटीज को कंट्रोल करने में करी पत्ता आपकी मदद कर सकता है. इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व आपकी मदद कर सकते हैं आइए जानते हैं कैसे.

सुबह खाली पेट ये पत्तियां चबाने से कंट्रोल हो सकता है ब्लड शुगर लेवल, जानिए कैसे करता है कमाल
डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए खाएं ये हरी पत्तियां.

Curry Leaves for Diabetes: साउथ इंडियन फूड की बात करें तो उनकी हर डिश में आपको एक चीज जो जरूर मिलती है वो है करी पत्ता. करी पत्ता एक ऐसा पत्ता है जो अपने स्वाद और सुगंध के साथ अपने फायदों के लिए भी जाना जाता है. यह वजह है कि कई लोग इसे मसाले के तौर पर भी इस्तेमाल करते हैं. दाल में तड़का लगाने से लेकर, चटनी में तड़का लगाना हो या फिर आलू फ्राई से लेकर फ्राइड इडली तक इस तरह की सभी चीजों में इसको शामिल किया जाता है. कैल्शियम से भरपूर इस पत्ते का आर्युवेद में भी खासा महत्व है. यह हार्ट से जुड़े रोगों, संक्रमण और सूजन को कम करने में भी मदद कर सकता है. इसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन और विटामिन सी जैसे एंटीऑक्सीडेंट इसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद बनाते हैं. इसके साथ ही यह डायबिटीज को नियंत्रित करने के लिए भी जाना जाता है.  आइए जानते हैं कि डायबिटीज के मरीजों के लिए इसका सेवन कैसे फायदेमंद हो सकता है.

करी पत्ता ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में कैसे मददगार?

पोषक तत्वों से भरपूर

करी पत्ते में कई सारे विटामिन, एल्कलॉइड और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं.

इंसुलिन एक्टिविटी 

करी पत्ते में पाए जाने वाले तत्व इंसुलिन गतिविधि को बढ़ाने में मदद करते हैं. इसमें पाए जाने वाले एंटी-हाइपरग्लाइसेमिक गुणों के कारण डायबिटीज पेशेंट के लिए बेहद लाभदायी साबित हो सकता है.

फाइबर

करी पत्ते में फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. फाइबर डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है. जल्दी से मेटाबोलाइज्ड नहीं होता है. जिससे आपका ब्लड शुगर नियंत्रण में रहता है.

डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए कैसे खाएं करी पत्ते?

करी पत्ते को आप दाल, चावल के साथ मिलाकर खा सकते हैं. इसके अलावा आप सुबह उठने के बाद आप इसकी 8-10 पत्तियों को चबाकर या फिर इसका रस निकालकर भी पी सकते हैं.

क्या हैं फैटी लिवर की 4 स्टेज, कैसे करें बचाव | Fatty Liver Stages: Symptoms, Causes | Dr Sk Sarin

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diabetes Ko Control Karne Ke Gharelu Upay, How To Control Diabetes Naturally, Curry Leaves To Control Diabetes, How To Eat Curry Leaves To Control Diabetes, Home Remedies To Control Diabetes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com