विज्ञापन

दिल्ली के मशहूर राम लड्डू को बनाने का सीक्रेट आया सामने, शेफ रणवीर बरार ने बताई रेसिपी

Ram Laddu Recipe: फेमस शेफ रणवीर बरार ने राम लड्डू बनाने की रेसिपी शेयर की है. जिसकी मदद से आप घर पर ही बाजार में मिलने वाले इन राम लड्डुओं को बना सकते हैं. अब अगर चटपटा और कुछ स्वादिष्ट खाना चाहते हैं तो ये राम लड्डू आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं. 

दिल्ली के मशहूर राम लड्डू को बनाने का सीक्रेट आया सामने,  शेफ रणवीर बरार ने बताई रेसिपी
Ram Laddu Recipe: घर पर बनाएं परफेक्ट राम लड्डू.

Ram Laddu Recipe: लड्डुओं का नाम सुनते ही आपके दिमाग में मीठे का स्वाद आता होगा. लेकिन बात जब दिल्ली का फेमस रामलड्डू की होती है तो ये स्वाद मीठे की जगह खट्टा, तीखा और मीठा हो जाता है. दिल्ली में आपको जगह-जगह पर रामलड्डू की छोटी रेड़ी देखने को मिल जाएंगी. वैसे जो लोग दिल्ली के हैं वो इनके बारे में बखूबी जानते होंगे. लेकिन जो लोग दिल्ली के नही हैं उनको इसके बारे में शायद ना पता हो. 

फेमस शेफ रणवीर बरार ने इन लड्डुओं को बनाने की रेसिपी शेयर की है. जिसकी मदद से आप घर पर ही बाजार में मिलने वाले इन राम लड्डुओं को बना सकते हैं. अब अगर चटपटा और कुछ स्वादिष्ट खाना चाहते हैं तो ये राम लड्डू आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

राम लड्डू बनाने के लिए सामग्री

  • 2 कप मूंग दाल
  • 1 कप उड़द दाल
  • 1/2 कप चना दाल
  • 1 इंच अदरक
  • 2 हरी मिर्च
  • नमक स्वादानुसाक
  • तेल फ्राई करने के लिए
  • मूली के पत्ते ( चटनी के लिए)
  • 1 इंच अदरक
  • 2 हरी मिर्च
  • हरी धनिया
  • 1 मूली

रेसिपी

शेफ बरार ने बताया कि सबसे पहले आप मूंग दाल, उड़द दाल और चना दाल की मात्रा को अपनी पसंद के हिसाब से ले सकते हैं. इन तीनों दालों को भिगोकर रख दें. सबसे पहले आप बाउल में तीनों दालों को डाल दीजिए. इसके साथ ही इसमें अदरक और हरी मिर्च भी काटकर डाल दें और सभी चीजों को एक साथ मिला दें. 

अब इस मिक्सर को ग्राइंडर में डालें और थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर दाल को पीसकर पेस्ट बना लीजिए. अब इस पेस्ट को बाउल में निकाल लीजिए. अब इसमें नमक डालकर दाल को अच्छे से फेंट लीजिए. जब आप दाल को फेटेंगे तो ये अच्छे से फूल जाएगी.

अब दाल को फेंटने के बाद मूली के पत्तों का पेस्ट डालना है, जिससे इसमें मूली का टेस्ट आ जाए. अगर आप पत्तों का पेस्ट नहीं डालते हैं तो ये मूंग दाल के पकौड़े बन जाएंगे. राम लड्डू बनाने के लिए मूली के पत्तों का टेस्ट डालना जरूरी है. पेस्ट को मिश्रण में डालने के बाद अच्छी तरह से मिला दीजिए.

अब आपको तेल को मीडियम आंच पर गर्म करना है. अब इसमें आपको लड्डू बनाकर इनको मीडियम आंच पर ही फ्राई करना है. आपको तेल को सही तापमान पर रखना है वरना ठंडे तेल में डालने से पकोड़ी फट जाएगी और गर्म तेल में डालने से फूलेगी नहीं. मीडियम गर्म तेल में डालने से फूलेगी और इसका रंग भी अच्छा आएगा.

हरी चटनी रेसिपी

लड्डुओं के साथ खाने के लिए आपको मूली के पत्ते, 1 इंच अदरक, 2 हरी मिर्च, धनिया के पत्ते और नमक डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह से पीस लीजिए. इसके साथ ही मूली को धोकर उसे कद्दूकस कर लीजिए. अब राम लड्डुओं को एक प्लेट में लीजिए इसमें कटा हुआ धनिया, हरी मिर्च, मूली के पत्ते, कसी हुई मूली डालने के बाद एक नींबू को भी निचोड़ दें. अब राम लड्डू को चटनी और मूली के मिश्रण और दही के साथ सर्व करें.

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ram Laddu Recipe, How To Make Ram Laddu, Delhi Famous Street Food, Delhi Famour Ram Laddu Recipe, Ram Laddu Recipe Chef Ranbir Brar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com