विज्ञापन

चिप्स खाने का मजा होगा डबल, हाथ नहीं होंगे गंदे, वायरल हो रहा ये हैक

चिप्स खाते समय हाथ गंदे होने से परेशान हैं? जानें एक आसान वायरल हैक, जिससे बिना गंदगी के मजा ले सकते हैं.

चिप्स खाने का मजा होगा डबल, हाथ नहीं होंगे गंदे, वायरल हो रहा ये हैक
क्या आपके भी चिप्स खाते-खाते हाथ हो जाते हैं गंदे?
NDTV

चाहे मूवी देख रहे हों या कहीं ट्रैवल कर रहे हों, जब तक साथ में चिप्स का पैकेट न हो मजा पूरा नहीं आता। जितना यह खाने में स्वाद लगता है, उतना ही इसे खाने से पहले सोचना पड़ता है. कई बार लोग इसे खरीद तो लेते हैं, लेकिन खाने से पहले दो बार सोचते हैं, क्योंकि इसे खाते समय हाथों पर मसाला लग जाता है.

पैकेट खोलते ही हम उंगलियां अंदर डालकर चिप्स निकालते हैं और धीरे-धीरे नमक, मसाला और तेल उंगलियों पर चिपकने लगता है. इसके बाद फोन चलाना हो, किताब पकड़नी हो या कपड़े संभालने हों, सब झंझट लगने लगता है.

क्या आप भी यही समस्या झेलते हैं? अगर हां, तो यह जानकारी आपके लिए है. यहां आपको एक ऐसा वायरल हैक बताया जा रहा है, जिसकी मदद से आप बिना हाथ गंदे किए आराम से चिप्स का मजा ले सकते हैं.

क्या है वो वायरल हैक?

अगर आप बिना हाथ गंदे किए चिप्स खाना चाहते हैं, तो पैकेट को सिर्फ पैकेट की तरह इस्तेमाल करने के बजाय उसे एक छोटे बाउल जैसा बना लें. आइए आसान तरीके से समझते हैं कि क्या करना होगा,

  • सबसे पहले चिप्स के पैकेट को अच्छे से साफ कर लें.
  • अब पैकेट के ऊपर वाले हिस्से में जहां खाली जगह हो, वहां कैंची से एक गोल हिस्सा काट लें.
  • अब इस कटे हुए टुकड़े को मोड़कर त्रिकोण या छोटे स्कूप जैसा बना लें.
  • इसके बाद उसी टुकड़े की मदद से पैकेट के अंदर से चिप्स उठाकर खाएं.

अगर आप इस तरह चिप्स खाते हैं, तो न स्वाद कम होगा और न ही उंगलियां गंदी होंगी.

यह ट्रिक सिर्फ बड़ों के लिए ही नहीं, बच्चों के लिए भी बहुत काम की है. बच्चे चिप्स खाते समय अक्सर मसाला कपड़ों, बेड या सोफे पर गिरा देते हैं. अगर पैकेट को पहले ही बाउल जैसा बना दिया जाए, तो उन्हें चिप्स उठाने में आसानी होगी और गंदगी भी कम फैलेगी.

सफर के दौरान भी यह तरीका बहुत काम आता है.

कार, ट्रेन या ऑफिस डेस्क पर बैठे-बैठे चिप्स खाते समय जब हाथ ज्यादा गंदे नहीं होते, तो बाकी काम करना भी आसान हो जाता है.

आप वीडियो यह देख सकते हैं...

https://www.instagram.com/reel/DUeFA8wCWJP/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

इसे भी पढ़ें: सिर्फ BP की रीडिंग नहीं, अब शरीर के अंदर हो रहे नुकसान का भी पता लगाएगा ऑक्सफोर्ड का AI टूल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Hacks, Viral Hack Video, Food Hacks Hindi, Clean Eating Habits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com