- क्रिसमस के अवसर भी ढेरों रेसिपीज बनाई जाती है.
- इस दौरान डिजर्ट पर फोकस रहता है.
- क्रिसमस पर केेक और कुकीज ज्यादा बनाई जाती है.
Christmas Recipe 2020: क्रिसमस का त्योहार नजदीक है, इसे हर साल 25 दिसंबर के दिन मनाया जाता है. क्रिसमस या बड़ा दिन ईसा मसीह या यीशु के जन्म की खुशी में मनाया जाने वाला पर्व है. इस त्योहार का बच्चों को बेसब्री से इंतजार हैं, क्योंकि इस मौके पर उन्हें ढेर सारी चॉकलेट और केक खाने को मिलते हैं. अन्य पर त्योहारों की तरह क्रिसमस के अवसर भी ढेरों रेसिपीज बनाई जाती है लेकिन, इस दौरान डिजर्ट पर फोकस रहता है. इसलिए क्रिसमस पर केेक और कुकीज ज्यादा बनाई जाती है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम भी क्रिसमस पर बनाई जाने वाली कुछ बेहतरीन रेसिपीज लेकर आए हैं जिन्हें इस बार आप इस फेस्टिवल पर ट्राई कर सकते हैं.
बर्गर के ये 6 मजेदार वर्जन आपको भी आएंगे खूब पसंद डालें इन पर एक नजर
क्रिसमस 2020: क्रिसमस पर ट्राई करें ये बेहतरीन रेसिपीज़:
प्लम केक
प्लम केक एक फ्रूट केक है जिसे इंग्लैंड में मुख्य रूप से छुट्टियों के दौरान और क्रिस्मस के मौके पर बनाया जाता है. लेकिन अब भारत में भी यह केक उतना ही लोकप्रिय है. यह एक फ्रूटी और नटी केक है जिसमें चेरी, बादाम, किशमिश के साथ ढेर सारे ड्राई फ्रूट्स भी डाले जाते हैं. इस बार आप चाहे तो क्रिसमस के मौके पर इसे आराम से घर पर बना सकते हैं.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
एगलेस मार्बल केक
एगलेस मार्बल केक के दूध और सिरके से तैयार किया जाता है. मुलायम, टेस्टी, चॉकलेट और वनिला फ्लेवर के साथ तैयार किया यह केक खाने के बाद आप डाइटिंग के बारे में भूल जाएंगे. टी पार्टी के दौरान सैंडविच के साथ सर्व करने के लिए एक अच्छा विकल्प है.
हॉट चॉकलेट
क्रिसमस के मौके पर बनाने के लिए यह बेहतरीन ड्रिंक हैं. इसे बनाना बहुत ही आसान है और यह रेसिपी वीडियो आपकी मदद कर सकती है.
जिंजरब्रेड कुकीज
क्रिमसम के मौके पर बच्चों को बनाकर खिलाने के लिए यह बहुत ही बढ़िया है. इसे बनाने के लिए मैदा, अंडा, जायफल पाउडर, अदरक पाउडर, दालचीनी पाउडर, चीनी पाउडर की जरूरत होती है.
चॉकलेट मफिन
अगर आपको चॉकलेट खाना अच्छा लगता हैं तो आपको यह मफिन खूब पसंद आएगी, जिन्हें, अंडा, मैदा, पाउडर चीनी, वनीला एसेंस, कोको पाउडर, चॉको चिप्स से बनाया जाता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें
Side Effects OF Spicy Food: हार्ट के लिए नुकसानदायक है अत्याधिक मसाले का सेवन, जानें ये पांच नुकसान
क्या अंडे से बनने वाली इस रेसिपी का स्वाद चखा अगर नहीं तो एक बार जरूर ट्राई करें मजेदार अंडा घोटाला
Weight Loss Diet: तेजी से वजन घटाने के लिए डाइट में शामिल करें, ये 5 लीन प्रोटीन फूड्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं