विज्ञापन
This Article is From Sep 24, 2025

काजू बादाम से भी ज्यादा ताकतवर है ये सस्ता सा ड्राई फ्रूट्स, इन लोगों को जरूर करना चाहिए सेवन

Chilgoza Khane Ke Fayde: चिलगोजा बाकि ड्राई फ्रूट्स की तुलना में इतना पॉपुलर नहीं है. लेकिन इसे सेहत के लिए कमाल माना जाता है. इसे आप डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं.

काजू बादाम से भी ज्यादा ताकतवर है ये सस्ता सा ड्राई फ्रूट्स, इन लोगों को जरूर करना चाहिए सेवन
Chilgoza Benefits: चिलगोजा खाने के फायदे.

Chilgoza Benefits In Hindi: चिलगोजा एक ऐसा ड्राई फ्रूट्स जिसे बहुत कम लोग जानते हैं. क्योंकि जब भी ड्राई फ्रूट्स का जिक्र किया जाता है सबसे पहला नाम काजू, बादाम, किशमिश का आता है. चिलगोजा बाकि ड्राई फ्रूट्स की तुलना में इतना पॉपुलर नहीं है. लेकिन इसे सेहत के लिए कमाल माना जाता है. चिलगोजा खाने में काफी स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है. क्योंकि इसमें विटामिन ई, फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीशियम, कैल्शियम और फास्फोरस जैसे कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को करना चाहिए इसका सेवन और क्या है खाने का तरीका.

चिलगोजा खाने का तरीका- (Right Ways To Eat Chilgoza)

चिलगोजे को आप डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं. इसे चाकू से छीलने की जगह साफ हाथों से छीलकर खाएं. इसे भून कर खा सकते हैं या सब्जी में डालकर भी खा सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- सूख कर कांटा हो गया है शरीर? वजन को तेजी से बढ़ाने के लिए इस फल का करें सेवन 

Latest and Breaking News on NDTV

चिलगोजा ड्राई फ्रूट मिक्स रेसिपी- (Chilgoza Dry Fruits Mix Recipes)

सामग्री-

  • चिलगोजा (पाइन नट्स)
  • बादाम
  • काजू
  • किशमिश
  • चीनी स्वादानुसार (वैकल्पिक)

विधि-

चिलगोजा, बादाम, काजू, और किशमिश को एक बाउल में मिलाएं. अगर चाहें तो चीनी डालकर मिलाएं. ड्राई फ्रूट मिक्स तैयार है. इसे एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें. चिलगोजा ड्राई फ्रूट मिक्स को स्नैक्स के रूप में या मिठाइयों में उपयोग के लिए परोसें.

चिलगोजा खाने के फायदे- Health Benefits Of Eating Chilgoza:

चिलगोजा में कैल्शियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार है. अगर आप कमजोर हड्डियों की समस्या से परेशान हैं तो इसका सेवन कर सकते हैं. इतना ही नहीं इसके सेवन से वजन को कम करने में भी मदद मिल सकती है. क्योंकि इसमें मौजूद गुण पेट को लंबे समय तक भरा रखने और भूख को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं.

धूम्रपान करने वालों को खांसी की दिक्कत क्यों होती है?

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chilgoza Powerful Than Cashew And Almond Raisins, Chilgoza Khane Ke Fayde, Chilgoza Benefits, Pine Nuts Benefis, Chilgoza For Health, What Happens If You Eat Chilgoza, Chilgoza Kise Khana Chahiye, Who Should Eat Chilgoza, Can I Eat Chilgoza, Chilgoza For Weight Loss, Chilgoza For Diabetes, Chilgoza For Heart Health, Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com