Amrood Ke Patte Chabane Ke Fayde: फलों को सेहत के लिए कितना फायदेमंद माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि कुछ फल ऐसे हैं जिनके पत्ते, बीज और छिलके भी शरीर को कई समस्याओं से बचाने मदद कर सकते हैं. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. आज हम आपको एक ऐसे ही फल के बारे में बता रहे हैं, हम बात कर रहे हैं अमरूद की. अमरूद एक ऐसा फल है जिसका नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है. हममें से ज्यादातर लोग इस खट्टे और मीठे फल को खाना पसंद करते हैं. लेकिन इस फल के साथ इसकी पत्तियां भी सेहत के लिए गुणकारी मानी जाती हैं. अमरूद के पत्ते का सेवन करने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. आपको बता दें कि अमरूद में मैग्नीज, पोटैशियम, विटामिन, विटामिन सी, मिनरल, लाइकोपीन, फाइबर जैसे गुण पाए जाते हैं. अगर आप सुबह खाली पेट अमरूद की पत्तियों (Chewing Guava Leaves Benefits) का सेवन करते हैं, तो आपको अनगिनत लाभ मिल सकते हैं. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को करना चाहिए अमरूद की पत्तियों का सेवन.
अमरूद की पत्तियां चबाने के फायदे- (Amrood Ke Patte Khane Ke Fayde)
1. डायबिटीज-
डायबिटीज आज के समय की एक बड़ी समस्या में से एक है. इसे हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करके काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है. सुबह खाली पेट अमरूद की पत्तियां चबाने से डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- रात में सोने से पहले दूध में मिलाकर पी लें किचन में मौजूद ये एक चीज, इन समस्याओं से राहत दिलाने में है मददगार

Photo Credit: Ians
2. पाचन-
जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं हैं, उनके लिए अमरूद के पत्ते औषधि के समान है. सुबह खाली पेट अमरूद की पत्तियां चबाने से पाचन और पेट संबंधी समस्याओं से राहत मिल सकती है.
3. वजन घटाने-
आज की हमारी बदलती लाइफस्टाइल और खान-पान के चलते मोटापे की समस्या काफी देखी जा सकती है. सुबह खाली पेट अमरूद की पत्तियां चबाने से बढ़े हुए वजन को कम करने में मदद मिल सकती है.
4. इम्यूनिटी-
सुबह खाली पेट अमरूद की पत्तियां चबाने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है. मजबूत इम्यूनिटी बदलते मौसम में शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचाने में मददगार है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं