Neem Benefits: नीम का नाम लेते ही कसैले स्वाद वाली पत्तियां आंखों के सामने आ जाती हैं. हालांकि, आज हम एक ऐसे नीम की पत्तियों के बारे में बता रहे हैं, जो अपनी महक से न केवल भोजन का स्वाद बढ़ाती हैं बल्कि औषधीय गुणों से भरपूर होने की वजह से सेहतमंद भी रखती हैं. आयुर्वेद में मीठी नीम की पत्ती या करी पत्ता को कई रोगों का नाश करने वाला कहा जाता है. पुराने समय से इसे कढ़ी में छौंक लगाने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा, शायद इसीलिए इसे करी पत्ता या कढ़ी लीफ से भी पुकारा जाता है. इसका वैज्ञानिक नाम मुराया कोएनिजी है. ये आमतौर पर भारत और श्रीलंका में पाया जाता है. हमारे यहां दक्षिण के राज्यों में ज्यादा मिलता है और शायद यही कारण है कि वहां की लगभग हर डिश की ये शोभा बढ़ाता है. इस पौधे की ऊंचाई 2 से 4 मीटर की होती है. इसे बीज या छोटे-छोटे पौधों की मदद से घर के बगीचे में या गमले में लगा सकते हैं.
करी पत्ता का सेवन करने के फायदे (Curry Leaves Health Benefits)
हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धति में भी इसका जिक्र है. आयुर्वेदाचार्य बताते हैं कि आज के समय में मधुमेह, रक्तचाप और अनियंत्रित दिनचर्या की वजह से पाचन, अनिद्रा जैसी समस्याएं आम सी बात बन गई हैं. हालांकि, करी पत्ता के नियमित सेवन करने से इन समस्याओं से राहत मिलती है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
करी पत्ता के औषधीय गुणों पर रोशनी डालते हुए पंजाब स्थित 'बाबे के आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल' के डॉ. प्रमोद आनंद तिवारी ने विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया, “करी पत्ते में विटामिन ए, बी, सी, ई के साथ मैग्नीशियम, कैल्शियम और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. आयुर्वेद के मुताबिक करी पत्ता सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है. यह आंखों के साथ त्वचा, पाचन संबंधित समस्याओं जैसे कब्ज, वात के साथ ही मधुमेह, रक्तचाप जैसी समस्याओं को भी दूर करने में सक्षम है.”
उन्होंने आगे बताया, “करी पत्ता आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है. खाली पेट यदि इसे चबाया जाए तो आंखों से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती हैं. यह आंखों की मांसपेशियों को आराम देता है, जिससे आंखें थकान महसूस नहीं करतीं.”
यह पाचन प्रक्रिया में सहायक होता है और वात, कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करता है. मीठी नीम का पत्ता पाचक रसों के स्राव को बढ़ाता है, जिससे भोजन पचने में आसानी होती है. इसमें मौजूद फाइबर पेट को साफ रखने में मदद करता है और कब्ज दूर करता है.
आयुर्वेदाचार्य ने बताया कि संक्रमण की समस्याओं का भी करी पत्ता दुश्मन है. उन्होंने कहा, “मीठी नीम में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जिसके सेवन से संक्रमण से बचा जा सकता है.”
History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं