विज्ञापन
This Article is From Aug 31, 2025

बासी मुंह उठकर चबा लीजिए 3-4 बेलपत्र, इन 5 समस्याओं को रखेगा कोसे दूर

Bael Patra Benefits: बेलपत्र का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. बस आप इन पत्तियों को चबाकर खा लीजिए और फिर देखिए कमाल.

बासी मुंह उठकर चबा लीजिए 3-4 बेलपत्र, इन 5 समस्याओं को रखेगा कोसे दूर
बेलपत्र की पत्तियां चबाकर खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है.

Bel Patra Khane ke Fayde: बेल पत्र का इस्तेमाल हिंदू धर्म में पूजा-पाठ में खूब किया जाता है. खासकर भोले बाबा को तो ये बेहद पसंद होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये पत्तियां आपकी सेहत के लिए भी बेहद लाभदायी होता है. हर रोज बेलपत्र का सेवन शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद मिल सकती है. क्योंकि इसमें विटामिन ए, सी, बी1 और बी6 पाए जाते हैं. इसके अलावा बेलपत्र में कैल्शियम और फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को करना चाहिए इसका सेवन.

खाली पेट बेल पत्र खाने के फायदे ( Bael Patra Khane ke Fayde)

ये भी पढ़ें: बिना ऑपरेशन बड़ी से बड़ी पथरी को पिघलाकर बाहर निकाल देगा ये काढ़ा, योग गुरू ने शेयर किया रामबाण नुस्खा

1. डायबिटीज

डायबिटीज के मरीजों को कई चीजें खाने-पीने की मनाही होती है. ऐसे में डायबिटीज मरीजों के लिए रोजाना बेलपत्र के सेवन से इसे कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. 

2. पाचन

अगर आपको पाचन संबंधी समस्याएं हैं तो आप बेलपत्र का सेवन कर सकते हैं. इसे खाने से पेट संबंध समस्याओं को दूर रखने में मदद मिल सकती है. क्योंकि इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है.

3. कब्ज

बेलपत्र पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे कब्ज, गैस, एसिडिटी और अपच को दूर करने में मददगार है. 

4. आंतों

बेलपत्र आंतों की सफाई करके उन्हें स्वस्थ रखता है और पाचन क्रिया को दुरुस्त करने में भी मददगार है. 

5. इम्यूनिटी

बेलपत्र में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन, इम्यूनिटी को बढ़ाने में मददगार है. मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचा सकती है. 

कैसे खाएं बेलपत्र (How To Consume Bel Patra)

बेलपत्र को डाइट में कई तरह से शामिल किया जा सकता है. अगर आप रोजाना बेलपत्र का सेवन करते हैं, तो कई लाभ मिल सकते हैं. इसे खाली पेट चबाकर खा सकते हैं, इसकी चाय बनाकर पी सकते हैं.

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
These 5 Problems Get Rid Of If You Chewing Bael Patra Empty Stomach, Bel Patra Khane Ke Fayde, Bel Patra Benefits, Bel Patra Ke Upaye, Bel Patra Kaise Chadaye, Bel Patra Kise Khana Chahiye, Bel Patra Upaye, Sawan Bel Patra Niyam, Pradeep Mishra Bel Patra Upaye
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com