नोएडा की रहने वाली गीता अक्सर दाल, चावल और सब्जियां बनाने के लिए प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करती थी. कभी कुछ अच्छा बनाने का मन कर जाए, तो घर में ओवन न होने के कारण कई बार अपना मन मार देती थी. फिर एक दिन सोशल मीडिया इस्तेमाल करते हुए उन्हें एक ऐसी रील दिखी, जिसने उनके खाने की चाह को फिर से बढ़ा दिया. मशहूर शेफ पंकज भदौरिया द्वारा शेयर की गई एक वीडियो ने उनका दिल खुश कर दिया. दरअसल उस वीडियो में शेफ ने कुकर से जुड़े कुछ ऐसे हैक्स के बारे में बताया, जिनकी मदद से गीता के लिए किसी भी चीज को बनाना बेहद आसान हो गया.

मैं कुकर में क्या पका सकती हूं?
कुकर में क्या बना सकते हैं?
दही जमा सकते हैं:
कई बार गर्मियों में दही जमाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है, ऐसे में आप शेफ के द्वारा बताए गए कुछ स्टेप्स के साथ कुकर में दही भी जमा सकते हैं,
दही कैसे जमाएं?
- गुनगुने दूध में जामन मिलाकर, हल्के गरम कुकर में दूध का बर्तन रख दें.
- ऊपर से कोई कपड़ा ढक दें.
- कुछ घंटों में आपको बिल्कुल गाढ़ा और बढ़िया दही मिल जाएगा.
तंदूरी नान या कुलचा:
जरूरी नहीं है कि हर चीज़ बनाने के लिए आपके किचन में ओवन हो. शेफ के मुताबिक, आप प्रेशर कुकर में तंदूरी नान या कुलचे जैसी चीजों को भी आसानी से बना सकते हैं
कैसे बनाएं?
- कुकर को उल्टा रखकर गैस पर गरम कर लें.
- अब नान या कुलचे पर हल्का पानी छिड़ककर उसे कुकर की अंदरूनी सतह पर चिपका दें.
- 2 से 3 मिनट में नान क्रिस्पी या कुलचा सुनहरा होकर तैयार हो जाएगा.
कुकर करेगा ओवन का काम
कई बार कुछ चीज़ें बनाने से पहले दो बार सोचना पड़ता है और ऐसा इसलिए क्योंकि किचन में ओवन नहीं होता, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. शेफ पंकज के अनुसार, आप केक से लेकर बिस्किट, मफिन, कपकेकतक सभी तरह की चीजें, जिन्हें बेक किया जाता है, उन्हें कुकर में आसानी से बना सकते हैं.
कैसे करें बेक?
- सबसे पहले कुकर में स्टैंड लगाएं.
- अब अच्छी मात्रा में नमक डाल दें.
- जब नमक अच्छी तरह गरम हो जाए, तो बेक करें.
इसे भी पढ़ें: दिनभर की थकान और स्ट्रेस से छुटकारा चाहते हैं? आयुष मंत्रालय ने बताए 4 आसान योग मूवमेंट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं