विज्ञापन

हवाई जहाज का ईंधन होगा सस्ता, केंद्र सरकार ने 10 हजार करोड़ रुपये के फंड को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने हवाई जहाजों के घरेलू ऑपरेशन के लिए एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमत 75.6 रुपये प्रति लीटर कर दी है. होर्मुज संकट के बीच एविएशन फ्यूल की कीमतें 2.5 गुना तक बढ़ गई हैं.

हवाई जहाज का ईंधन होगा सस्ता, केंद्र सरकार ने 10 हजार करोड़ रुपये के फंड को दी मंजूरी
होर्मुज के कारण बढ़ी हुई कीमतों ने एयरलाइन्स के ऑपरेशन पर प्रभाव डाला है.
AFP

केंद्र सरकार ने एविएशन फ्यूल यानी हवाई जहाज में इस्तेमाल होने वाली ईंधन की कीमतों को स्थिर रखने के लिए 10 हजार करोड़ रुपये के फंड की मंजूरी दी है. सूचना मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की कि मिडिल ईस्ट में संघर्ष की वजह से एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमत 2.5 गुना बढ़ गई है. 

गौरतलब है कि मार्च 2026 में 60.5 रुपये प्रति लीटर से मई 2026 में 142 रुपये प्रति लीटर तक कीमतों में उछाल आई है. केंद्र ने घरेलू ऑपरेशन के लिए एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमत 75.6 रुपये प्रति लीटर तय की है. फ्यूल की कीमतें एयरलाइंस की ऑपरेटिंग कॉस्ट का लगभग 40 परसेंट हिस्सा है. कीमतों में बढ़ोतरी ने एयरलाइंस और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों पर बहुत बुरा असर डाला है. सूचना मंत्री ने कहा कि सरकार के इस बड़े फैसले के बहुत फायदे हैं.

होर्मुज से तोड़ी कमर

अमेरिका और ईरान के बीच जंग के बाद दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल और हवाई ईंधन की कीमतों में इजाफा हुआ है. ईरान की तरफ से होर्मुज स्ट्रेट बंद करने के बाद क्रूड ऑयल की आवाजाही बंद हो गई है और कीमतों में बढ़ोतरी हुई. 

आपके शहर में अभी क्या पेट्रोल-डीजल की कीमतें ?

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर मिल रहा है. वहीं नोएडा में पेट्रोल ₹101.92 प्रति लीटर और डीजल  ₹95.37 प्रति लीटर मिल रहा है.

कोलकाता में पेट्रोल ₹113.47 प्रति लीटर और डीजल ₹99.82 प्रति लीटर हो गया है. मुंबई में पेट्रोल ₹111.21 प्रति लीटर और डीजल ₹97.83 प्रति लीटर हो गया है. चेन्नई में पेट्रोल ₹107.77 प्रति लीटर और डीजल ₹99.55 प्रति लीटर हो गया है. बेंगलुरु में पेट्रोल ₹110.61 प्रति लीटर और डीजल ₹98.54 प्रति लीटर हो गया है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली, नोएडा से गुरुग्राम, फरीदाबाद तक मिलेगी सुपरफास्ट स्पीड, NCR को मिलने जा रहा 6 लेन का नया एक्सप्रेसवे

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com