नारियल पानी न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि शरीर के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है, लेकिन अब बढ़ती डिमांड के साथ इसके रेट भी बढ़ते जा रहे हैं. ऐसे में हर समय इसे खरीदकर पीने के लिए कई बार सोचना पड़ सकता है. शरीर को हाइड्रेट भी रखना है और ज्यादा पैसे भी नहीं खर्चने हैं, तो यहां हम आपके साथ 3 ऐसी ड्रिंक्स शेयर करने वाले हैं, जो न सिर्फ नारियल पानी से सस्ती हैं, बल्कि शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मददगार हैं.
कौन सी हैं वो 3 जादुई ड्रिंक्स
सफेद पेठे का जूस
सफेद पेठे के जूस को अगर आप अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेटेड रख सकते हैं. यह न सिर्फ शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करता है, बल्कि गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी दिक्कतों से भी राहत दिला सकता है. अगर आप नारियल पानी का सस्ता ऑप्शन ढूंढ रहे हैं, तो यह आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है.
लौकी का जूस
लौकी का नाम सुनते ही कई लोग मुंह बनाने लग जाते हैं. कई को उसका स्वाद पसंद नहीं आता, तो कुछ हैं जिन्हें लौकी का नाम ही नहीं पसंद, लेकिन क्या आपको पता है इसमें 92 प्रतिशत पानी पाया जाता है? ऐसे में अगर आप इसके जूस को अपने रूटीन में शामिल करते हैं, तो शरीर को हाइड्रेट रख सकते हैं.
खीरे का जूस
खीरे का जूस कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर है. आप चाहें, तो खुद को डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से दूर रखने के लिए भी इसका सेवन कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: भारत में 37% घटे सर्वाइकल कैंसर के मामले, डॉक्टरों ने बताया इसकी बड़ी वजह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं