Foods For Weak Eyesight: बदलती लाइफस्टाइल खान-पान और घंटों कम्प्यूटर पर ऑफिस का काम करना हो या मोबाइल पर गेम खेलने की आदत हमारी आंखों को कमजोर बना रही हैं. आंखें हमारे शरीर का सबसे नाज़ुक और ज़रूरी अंग हैं. इसलिए इनकी देखभाल बेहद जरूरी है. आंखों के द्वारा ही हम दुनिया की अच्छी और बुरी सारी चीजों को देख पाते हैं. आज के समय में हमारी खराब लाइफस्टाइल और खानपान के चलते आंखों से जुड़ी समस्याएं काफी देखने को मिलती हैं. बच्चे से लेकर बड़े तक हर किसी में कमजोर आंखों की समस्या देखी जा सकती है. अगर आप भी अपनी कमजोर आंखों को हेल्दी रखना चाहते हैं यानि नजर को कमजोर होने से बचाना चाहते हैं तो आप अपनी डाइट में हेल्दी और पोषण से भरपूर चीजों को शामिल कर सकते हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं आंखों को हेल्दी रखने के लिए क्या खाएं.
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए क्या खाएं- (Foods To Improve Eyesight)
1. ड्राई फ्रूट्स-
ड्राई फ्रूट्स में भरपूर मात्रा में विटामिन-ई पाया जाता है. आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए विटामिन ई मददगार माना जाता है. ड्राई फू्ट्स का सेवन आंखों के लिए फायदेमंद हो सकता है. आप काजू, बादाम, अखरोट और किशमिश जैसे ड्राई फ्रूट्स को डाइट में शामिल कर सकते हैं.
-
टाटा संस विवाद के बीच RBI गवर्नर का बड़ा बयान, अपर-लेयर कंपनियों के लिए शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
ये भी पढ़ें- इन 7 समस्याओं में औषधी से कम नहीं है आंवले का सेवन, जानें किसे खाना चाहिए

2. सोयाबीन-
आप अगर नॉन वेज नहीं खाते, तो आप सोयाबीन खा सकते हैं, सोयाबीन को पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है. सोयाबीन का सेवन आपकी आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद कर सकता है. इसे आप कई तरह से डाइट में शामिल कर सकते हैं.
3. अंडा-
अंडे को प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है. अंडे में अमीनो एसिड, प्रोटीन, सल्फर, लैक्टिन, ल्युटिन, सिस्टीन और विटामिन बी2 होता है. विटामिन बी सेल के कार्य करने में महत्वपूर्ण होता है. अंडे का सेवन आंखों की सेहत के लिए अच्छा हो सकता है.
Monsoon में बीमारियों के संक्रमण से कैसे रहें सुरक्षित, बता रहे हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं