Benefits Of Amla In Hindi: आंवला एक ऐसा सुपरफूड है जिसे सेहत के लिए बेहद गुणकारी माना जाता है. आयुर्वेद में आंवले को औषधी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. आंवले को विटामिन सी का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है. विटामिन सी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार है. आंवले में विटामिन सी के अलावा विटामिन ए, बी कॉम्प्लेक्स, पोटैशियम, कैल्शियम, ,मैग्निशियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर जैसे गुण भी पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं. आप आंवले को कई तरह से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. जैसे आंवले का अचार, आंवले का मुरब्बा, आंवले की चटनी या आंवले का जूस आदि. रोजाना आंवले के सेवन से स्किन को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को करना चाहिए आंवले का सेवन.
ये 7 लोग जरूर खाएं आंवला- (Amla Khane Ke Fayde)
1. इम्यूनिटी-
आंवले को विटामिन सी का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है. विटामिन सी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मददगार है.
2. पाचन-
आंवला पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने में मददगार है. रोजाना आंवले के सेवन से कब्ज की समस्या को दूर कर सकते हैं.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
ये भी पढ़ें- बालों को नेचुरली काला करने के लिए नारियल तेल में मिला कर लगा लें ये 3 चीजें, सफेद बाल फिर से हो सकते हैं काले

Photo Credit: Unsplash
3. डायबिटीज-
आंवला ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है. आंवले के सेवन से डायबिटीज को मैनेज कर सकते हैं.
4. बालों-
आंवला बालों की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. आंवले में मौजूद गुण बालों को मजबूत और चमकदार बनाने में मददगार है.
5. दिल-
आंवले में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो दिल को तुरुस्त रखने में मददगार है. आंवले के सेवन से कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल कर सकते हैं.
6. स्किन-
आंवला एक प्राकृतिक डिटॉक्सिफायर के रूप में काम करता है और स्किन से विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है.
7. वजन घटाने-
आंवले में मौजूद फाइबर भूख को नियंत्रित करता है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है, जिससे वजन को कंट्रोल में रख सकते हैं.
Monsoon में बीमारियों के संक्रमण से कैसे रहें सुरक्षित, बता रहे हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं