विज्ञापन

फर्श पर 'कोरियन स्टाइल' के अजीबोगरीब यंत्र थे... तीनों बहनों के बंद कमरे में क्या मिला, चौंकाने वाला खुलासा

यूपी के गाजियाबाद में तीन सगी बहनों के सुसाइड मामले में नई बातें सामने आई हैं.  कोरियन गेम के लत में तीनों बहनों ने सुसाइड किया. जब उनका बंद कमरा खोला गया तो फर्श पर 'कोरियन स्टाइल' के कुछ अजीबोगरीब यंत्र बने हुए थे और घर का माहौल काफी डरावना था.

फर्श पर 'कोरियन स्टाइल' के अजीबोगरीब यंत्र थे... तीनों बहनों के बंद कमरे में क्या मिला, चौंकाने वाला खुलासा

यूपी के गाजियाबाद में तीन सगी बहनों के सुसाइड मामले में नई बातें सामने आई हैं.  कोरियन गेम के लत में तीनों बहनों ने सुसाइड किया. जब उनका बंद कमरा खोला गया तो फर्श पर 'कोरियन स्टाइल' के कुछ अजीबोगरीब यंत्र बने हुए थे और घर का माहौल काफी डरावना था. परिवार के रिश्तेदार ने एनडीटीवी से बात करते हुए कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं .

मृतक बच्चियों के रिश्तेदार (मौसी के बेटे) तनु ने इस मामले में कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं. तनु ने बताया कि घटना के समय घर अंदर से लॉक था. जब पुलिस ने दरवाजा तोड़कर एंट्री की, तो वहां का नजारा बेहद डरावना था. फर्श पर 'कोरियन स्टाइल' के कुछ अजीबोगरीब यंत्र बने हुए थे, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि बच्चियां 'कोरियन लव' या किसी मिलते-जुलते ऑनलाइन गेम के प्रभाव में थीं. हालांकि पुलिस ने ऐसे किसी यंत्र होने की बात से इनकार किया है.

तनु के मुताबिक, बच्चियों ने अपनी जान देने से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें उन्होंने अपने पिता चेतन गुर्जर से माफी मांगते हुए लिखा था, "पापा सॉरी, हम कोरिया नहीं छोड़ सकते. कोरिया हमारी जिंदगी है, कोरिया हमारी जान है. आप हमें इससे नहीं छुड़ा सकते. आई एम सॉरी, हम जान दे रहे हैं."

तनु की मां घबरा कर आई बाहर

छतरपुर में रहने वाले तनु अपनी मां के साथ पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे. उन्होंने बताया, तनु और उनका परिवार वर्किंग होने के कारण चेतन गुर्जर के परिवार से अक्सर नहीं मिल पाते थे. आखिरी मुलाकातें केवल शादियों में ही होती थीं. तनु की मां जब घर के अंदर परिवार से मिलने गईं, तो वहां का माहौल इतना भारी और अजीब था कि उन्हें घबराहट महसूस होने लगी और वे तुरंत बाहर आ गईं. तनु के मुताबिक, बच्चियों के मोबाइल में भी गेम से संबंधित चीजें मिली हैं, जो इस आत्मघाती कदम की मुख्य वजह हो सकती हैं.

चेतन गुर्जर का परिवार सदमे में

बच्चियों के पिता चेतन गुर्जर, जो अपना निजी काम करते हैं, इस समय गहरे सदमे में हैं. परिवार के अन्य सदस्य और रिश्तेदार भी इस भयावह घटना से उबर नहीं पा रहे हैं. वहीं, पुलिस अब बच्चियों के मोबाइल फोन और उस 'कोरियन गेम' की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है जिसने तीन मासूम जिंदगियां निगल लीं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghaziabad Sisters Suicide, Korean Game Addiction India, Korean-style Symbols Ghaziabad, Ghaziabad Suicide Case Updates, Online Game Influence Suicide India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com