बच्चों को नूडल्स कितने पसंद होते हैं, ये बात किसी से भी छिपी हुई नहीं है. अक्सर बच्चे नूडल्स खाने की जिद करते हैं लेकिन उनकी सेहत को नुकसान न पहुंचे इसलिए कई बार उनकी ये ज़िद पूरी नहीं हो पाती. ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं नूडल्स की एक ऐसी रेसिपी जिसे आप निश्चिंत होकर अपने बच्चों को खिला सकते हैं. ये नूडल्स जितना टेस्टी है उससे कहीं ज्यादा हेल्दी भी है. मास्टर शेफ पंकज भदौरिया आपके लिए लेकर आई हैं चपाती की देसी नूडल्स रेसिपी. चपाती नूडल्स बची हुई चपाती से बना नाश्ता है. शेफ पंकज भदौरिया की देसी चपाती नूडल्स सब्जियों की अच्छाई और सॉस के साथ एक अनोखा फ्यूजन डिश है. तो चलिए जानते हैं चपाती की नूडल्स रेसिपी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Watch: एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने इस पॉपुलर लखनवी डिश का लुत्फ उठाया...
देसी नूडल्स चपाती बनाने के इंग्रेडिएंट्स-
- 1 बड़ा चम्मच तेल
- ½ छोटा चम्मच कटा हुआ अदरक
- ½ छोटा चम्मच कटा हुआ लहसुन
- 1 कप कटा पत्ता गोभी.¼ कप हरी शिमला मिर्च
- ¼ कप कटा हुआ गाजर
- ¼ कप कटा हुआ प्याज
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च की चटनी
- 1 छोटा चम्मच टमाटर केचप
- 1 छोटा चम्मच सोया सॉस
- 1 छोटा चम्मच सफेद सिरका
- 1 कप चपाती नूडल्स
- नमक स्वादानुसार
- पिसी हुई काली मिर्च
- कटा हुआ हरा प्याज़ का साग
- भुने हुए सफेद तिल
बनाने की रेसिपी
- एक पैन में तेल गरम करें, उसमें अदरक, लहसुन डालें और एक मिनट तक भूनें. अब पत्ता गोभी, हरी शिमला मिर्च, गाजर, लाल शिमला मिर्च, प्याज डालकर 2 मिनिट तक भूनें.
- लाल मिर्च सॉस, केचप, सोया सॉस, सिरका डालें और इसे एक या दो मिनट के लिए भूनें. अब इसमें चपाती नूडल्स, नमक और काली मिर्च डालकर एक मिनट तक भूनें.
- देसी चपाती नूडल्स परोसने के लिए तैयार हैं. इसे हरे प्याज़ के साग और भुने हुए सफेद तिल से गार्निश करें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं