सुबह की एक परफेक्ट कप कॉफी आपके पूरे दिन का मूड सेट कर सकती है. घर पर कॉफी बनाना मुश्किल नहीं है, और सही टेक्नीक के साथ अगर आप कॉफी बनाते हैं तो यह आपको उतनी ही पसंद आएगी जितना आपको अपने फेवरेट कैफे पर सर्व की जाने वाली कॉफी पसंद होती है. इसके लिए बस आपको इन कुछ ईजी स्टेप्स को फॉलो करना है. अगर आप इन टिप्स को फॉलो करते हुए कॉफी तैयार करते हैं तो आपको घर पर भी हर मॉर्निंग कैफे स्टाइल कॉफी मिल सकेगी. तो चलिए जानते हैं कैफे स्टाइल कॉफी बनाने के ईजी और सिंपल टिप्स.
होल बीन कॉफी का इस्तेमाल करें और इसे ग्राइंड करें-
होल बीन कॉफी का फायदा यह है कि इससे हर बार आपको एक फ्रेश कप कॉफी मिलती है. इसके लिए ताजी कॉफी बीन्स को पीसकर आप जब कॉफी बनाएंगे तो उसका टेस्ट एकदम फ्रेश होगा. इसका अरोमा और टेस्ट दोनों ही आपको अट्रैक्ट करेगा. फ्रेश कॉफी बीन्स को पीसने की सबसे अच्छी बात यह है कि आप अपने घर के आराम से एरोमेटिक कैफे स्टाइल कॉफी का लुत्फ़ उठा सकते हैं. कॉफी बनाने के तुरंत पहले अगर आप फ्रेश कॉफी को ग्राइंड करते हैं तो आपको बहुत ही फ्लेवरफुल टेस्ट मिल सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Bihari Style Litti Chokha: बिहारी स्टाइल लिट्टी चोखा बनाना चाहते हैं तो फॉलो करें ये ट्रिक

वॉटर क्वालिटी और सही टेंपरेचर है जरूरी-
क्या आप जानते हैं कि लगभग 98.5% पिसी हुई कॉफी सिर्फ पानी है? इसका मतलब ये है कि पानी की क्वालिटी और टेस्ट आपकी पिसी हुई कॉफी के स्वाद में एक बड़ा रोल निभाता है. अगर आप जिस पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं उसका स्वाद खराब है या कोई अजीब स्मेल है, तो ये आपकी कॉफी के टेस्ट को इफेक्ट करेगा. अगर आप चाहते हैं कि आपकी कॉफी का टेस्ट परफेक्ट हो तो उसके लिए आपको प्योर वॉटर का ही इस्तेमाल करना होगा. इसके अलावा कुछ लोग फ्रिज से ठंडा पानी निकालकर अपनी कॉफी में मिलाकर बनाते हैं जो गलत है. कॉफी का फ्लेवर टेस्ट पाने के लिए आप जिस पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं वो ऑप्टिमल टेंपरेचर का होना चाहिए. 92-95 डिग्री सेल्सियस के बीच.
कॉफी मशीन की सफाई है जरूरी-
कॉफी मशीन को रेगुलरली साफ करना जरूरी है. इसके कई फायदे हैं. एक तो आप हाइजीन का ख्याल रख पाते हैं दूसरा इससे आपकी कॉफी का टेस्ट बैटर हो जाता है. दरअसल अगर आप अपनी कॉफी मशीन को ठीक से साफ नहीं करते तो धीरे-धीरे आपकी मशीन में पुरानी और जली हुई कॉपी जमा हो जाती है. ऐसे में जब आप अगली बार कॉफी बनाते हैं तो उस जली हुई जमा कॉफी का टेस्ट आपकी कॉफी में आता है और स्वाद बिगड़ जाता है. जरूरी है कि आप रोजाना कॉफी बनाने के बाद रात को अपनी कॉफी मशीन को अच्छी तरह से साफ कर लें. इसके लिए महीने में कम से कम एक बार कॉफी मेकर में सिरका या फिर कॉफी इक्विपमेंट्स क्लीनर का इस्तेमाल करके अच्छी तरह से कॉफी मेकर को धो लें.
कॉफी बनाते वक्त वेइंग स्केल का इस्तेमाल करें-
अगर आप चाहते हैं कि आपकी कॉफी परफेक्ट बने और टेस्ट अच्छा हो तो अपने इंग्रेडिएंट्स को मैज़र करने के लिए एक स्केल का उपयोग करें. यही एक वजह है कि कॉफी शॉप्स पर हमेशा आपको पर्फेक्ट और फ्लेवरफुल कॉफी मिलती है क्योंकि कैफे वाले मैजर करने के बाद ही इंग्रेडिएंट्स को एक साथ मिलाते हैं. परफेक्ट कॉफी बनाने के लिए पानी, कॉफी और शुगर का परफेक्ट रेश्यो होना बेहद जरूरी है.
Causes and Types | मां-बाप की इस कमी से होता है बच्चे को थैलेसीमिया
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं