एक बच्चे के लिए मां का दूध अमृत है. लेकिन कई बार महिलाओं को मां बनने के बाद प्रॉपर ब्रेस्ट मिल्क ना बनने की समस्या का सामना करना पड़ता है. इसका सीधा असर बच्चे पर पड़ता है क्योंकि नवजात शिशु पूरी तरह से मां के दूध पर ही निर्भर रहते हैं. तो अगर आप नहीं चाहती कि आप को भी इस तरह की समस्या से गुजरना पड़े तो आपको अपनी डाइट का खास ख्याल रखना होगा. बच्चे को पर्याप्त मात्रा में दूध की आपूर्ति हो सके इसके लिए डाइट में बीज, फल और कुछ खास तरीके के मसालों को शामिल करना चाहिए. आपने यह जरूर सुना होगा कि खट्टे फल स्तनपान कराने वाली महिलाओं को नहीं खाना चाहिए लेकिन हम आपको बता दें कि यह पूरी तरह से सही नहीं है. दरअसल खट्टे फलों में काफी मात्रा में पानी होता है जिनका लिमिटेड क्वांटिटी में सेवन करने से बॉडी हाइड्रेटेड रहती है और मिल्क प्रोडक्शन में भी मदद मिलती है. तो चलिए जानते हैं स्तनपान करने वाली महिलाएं किन चीजों को अपने खानपान में करें शामिल जिससे दूध बनने में मदद मिल सकती है.
1. नींबू पुदीना ड्रिंक-
मौसम चाहे जो भी हो पुदीने से तैयार किया गया ड्रिंक हर मौसम में आपको तरोताजा रहने में मदद करता है. रोजाना नींबू पुदीना ड्रिंक का सेवन करने से डाइजेस्टिव सिस्टम सही तरीके से काम करता है जिससे ब्लोटिंग, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं नहीं होतीं. यही नहीं ये ड्रिंक बॉडी को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है जिससे बच्चे के लिए पर्याप्त दूध बन पाता है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज

बच्चे को पर्याप्त मात्रा में दूध की आपूर्ति हो सके इसके लिए डाइट में बीज, फल और कुछ खास तरीके के मसालों को शामिल करना चाहिए. Photo Credit: istock
2. अंगूर- कीवी सलाद-
अंगूर और कीवी दोनों ही फलों में विटामिन सी और फाइबर की पर्याप्त क्वांटिटी पाई जाती है, जो कई तरह से हाल फिलहाल मां बनी महिलाओं के लिए जरूरी होता है. डाइजेशन में सुधार के साथ-साथ इम्यूनिटी सिस्टम को स्ट्रांग बनाने में भी अंगूर कीवी खाना फायदेमंद है. इसे खाने से मेटाबॉलिज्म अच्छा रहता है और ये मां का दूध बनाने में भी सहायक हो सकते हैं.
3. टमाटर सूप-
डाइट में टमाटर को शामिल करने के कई फायदे हैं. इन फायदों को पाने के लिए आप टमाटर को अपनी डाइट में कई तरह से शामिल कर सकती हैं. दरअसल टमाटर में डायटरी फाइबर होता है जिससे आपकी इंटेस्टाइन हेल्दी रहती है. इसके अलावा अगर मदर मिल्क नहीं बन रहा है तो आप टमाटर को डाइट में शामिल कर सकती हैं.
4. संतरा-कीवी-मौसंबी का स्मूदी-
फलों से मिलकर बनाई गई स्मूदी टेस्ट में बहुत ही शानदार होती है. इसके अलावा इस स्मूदी के ढेर सारे फायदे भी होते हैं. तो अगर ब्रेस्ट मिल्क नहीं बन रहा है तो संतरा, कीवी और मौसंबी तीनों फलों को मिलाकर स्मूदी तैयार करें. इसे पीने से ब्रेस्ट मिल्क प्रोडक्शन में मदद मिल सकती है.
Expert Explains: पहले ही जानें कि प्रोस्टेट कैंसर होगा या नहीं! | Prostate Cancer Genetic Testing
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं