विज्ञापन

बरसात में सील गई है नमकीन और स्नैकस, जानिए स्टोर करने और सही करने का तरीका

बरसात के मौसम में खाने की चीजें बहुत जल्दी नम हो जाती है और उसमें सीलन आ जाती है. ऐसे में आज हम आपके बताएंगे कुछ टिप्स जो इस तरह की समस्याओं को दूर करने में मदद करेगा.

बरसात में सील गई है नमकीन और स्नैकस, जानिए स्टोर करने और सही करने का तरीका
बारिश में सील गए बिस्कुट - नमकीन, ऐसे करें ठीक.
NDTV

बरसात के मौसम में अमूमन आपके किचन में रखे बिस्कुट, नमकीन और पापड़ जैसी कई चीजें सील जाती हैं. जिसके बाद इनका स्वाद और बनावट दोनों बदल जाते हैं. इनको खाया नहीं जा सकता है, लेकिन इसको फेंकने में भी बहुत तकलीफ होती है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे ट्रिक्स जो सीले हुए बिस्कुट, नमकीन और पापड़ को वापस से फ्रेश और क्रिस्पी बना देगा. 

तो आइए जानते हैं कि किस तरह से बरसात में सीले हुए बिस्कुट, नमकीन,पापड़ ,नाश्ता सिर्फ 2 मिनट में वापस से रिफ्रेश हो जाएगा. ये ट्रिक यूट्यूब चैनल क्रेजी कुकिंद विद अनुभा पर शेयर किया है. 

यकीन मानिए इस ट्रिक से आप बस 2 मिनट में ही आपका काम हो जाएगा. 

कैसे करें स्टोर 

सबसे पहले आप ध्यान रखें कि आप बिस्कुट, नमकीन या फिर पापड़ को एयर टाइट डिब्बों में स्टोर करें. इसके साथ ही आज के टाइम पर पैक्टेस को सील करने के लिए कई तरह की क्लिप्स आते हैं. आप अपने खुले पैकेट को रखने के लिए इन क्लिप्स का इस्तेमाल कर के उनको सील पैक कर सकते हैं. 

सील जाने के बाद कैसे ठीक करें

अब बात करते हैं कि चीजें सील गई हैं उनको कैसे ठीक करें. इसके लिए आपको बस 2 मिनट चाहिए. आपको बिस्कुट, नमकीन और पापड़ को 2 मिनट के लिए एयर फ्रायर या माइक्रोवेव में रखना है और इसके बाद इनको बाहर निकाल कर ठंडा कर लेना है और चेक करना है कि ये पहले की तरह क्रिस्पी हो गए हैं या नहीं.

अगर थोड़ी सी कसर लगे तो आप 1 मिनट के लिए फिर से इसको रखें और देखेंगे कि बिस्कुट, नमकीन, पापड़ से लेकर टोस्ट जैसी कई चीजें सही और पहले की तरह क्रिस्पी हो जाएंगी.

ये भी पढ़ें: रसात में सील गए हैं बिस्कुट? फेंके नहीं खराब होने से पहले बना लें स्वीट डिश

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Soggy Biscuit Use, Soggy Rotis, Kitchentips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com