Cake Recipe: क्रिसमस और न्यू ईयर दोनों ही नजदीक है ऐसे में इन दोनों का सेलीब्रेशन तो बनता ही है, और जैसा की हम सब जानते हैं कि बिना केक के कोई भी सेलीब्रेशन कंपलीट नहीं हो सकता है. लेकिन इस फेस्टिव सीजन के बीच टेस्टी केक खरीदना आपकी जेब पर थोड़ा भारी पड़ सकता है. ज्यादा डिमांड की वजह से वेंडर्स के इसका प्राइज बढ़ा देते हैं. ऐसे में फायदा इसी में है कि आप केक को घर पर तैयार करें और खाएं. आज हम आपको केक की एक ऐसी रेसिपी बताएंगे जिससे आप 10 मिनट में ही घर पर केक तैयार कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस फटाफट केक को बनाने की रेसिपी.
बिस्किट केक रेसिपी ( Biscuit cake Recipe)
इस केक को बनाने के लिए आप अपनी पसंद का कोई भी बिस्कुट ले सकते हैं. अपने पसंदीदा बिस्कुट का पैकेट लें और उसको खोल कर बेलन की मदद से इनको तोड़ लें ( ध्यान रखें की केक कितना बनाना है इस हिसाब से आप बिस्कुट की क्वांटिटी बढ़ा या कम कर सकते हो. अब टूटे बिस्कुट को एक बाउल में डाल दें.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अब इस बाउल में 1 गिलास दूध डालकर मिला लें और एक अच्छा सा बैटर तैयार कर लें. जब यह अच्छे से बन जाए तो इसमें चीनी मिला लें. बिस्कुट पहले से मीठे हैं इसलिए चीनी की मात्रा का ध्यान रखें.
अब आपको बैटर में इनो मिलानी है और 20 सेकेंड तक इसको गोल-गोल घुमाकर मिक्स करना है. 15 मिनट के लिए बैटर को रेस्ट होने के लिए रख दें.
ये भी पढ़ें: सर्दियों में घर पर इस तरीके से बनाएं मक्के की रोटी, बिना टूटे बनेगी बिल्कुल परफेक्ट और गोल
अब केक टिन में चारों तरफ अच्छे से बटर लगा लें और बैटर को डाल दें.
आप इस केक को कुकर या ओवन किसी में भी बना सकते हैं. 10 मिनट तक इसे बेक करें और आपका टेस्टी केक बनकर तैयार है. इसके ऊपर अपनी पसंदीदा चीजों से इसे गार्निश भी कर सकते हैं.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं