विज्ञापन

बिना मशीन के घर पर ऐसे बनाएं गन्ने का जूस, स्वाद आएगा एकदम बाहर जैसा!

Sugarcane Juice at Home: आज हम आपके साथ एक ऐसी रेसिपी शेयर करने वाले हैं, जो घर पर ही एकदम बाहर जैसे गन्ने के जूस का स्वाद देगी. सबसे खस बात तो यह है कि इसे बनाने के लिए आपको किसी भी मशीन की जरूरत नहीं पड़ेगी.

बिना मशीन के घर पर ऐसे बनाएं गन्ने का जूस, स्वाद आएगा एकदम बाहर जैसा!
Ganna Juice Without Machine

Sugarcane Juice at Home: गर्मियों का मौसम आ चुका है. अब हर समय कुछ न कुछ ठंडा पीने का मन तो जरूर करेगा. अगर ठंडे में गन्ने का जूस जूस मिल जाए तो बस क्या कहने, लेकिन इतनी तपती गर्मी में हर समय बाहर जाकर बाजार से गन्ने का जूस खरीद कर लाना भी थोड़ा मुश्किल हो सकता है. इसलिए आज हम आपके साथ एक ऐसी रेसिपी शेयर करने वाले हैं, जो घर पर ही एकदम बाहर जैसे गन्ने के जूस का स्वाद देगी. सबसे खस बात तो यह है कि इसे बनाने के लिए आपको किसी भी मशीन की जरूरत नहीं पड़ेगी. चलिए एक नजर डाल लेते हैं रेसिपी पर.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: AI

घर पर गन्ने का जूस कैसे बनाएं?

सबसे पहले गन्ने को अच्छी तरह से धो लें:  गन्ने को पहले एक बार पानी से धो लें ताकि मिट्टी या धूल हट जाए. अब चाकू से इसकी बाहरी सख़्त परत को छील लें. अब गन्ने को छोटे-छोटे 4 से 5 इंच के टुकड़ों में काट लें.

हथौड़ी से जूस निकालें: अगर आपके पास मचीन नहीं है, तो आप हथौड़ी की मदद जूस निकाल सकते हैं. इसके लिए आपको सबसे पहले गन्ने के टुकड़ों को किसी स्लैब पर रखना होगा, फिर हथौड़ी या बेलन की मदद से धीरे-धीरे गन्ने को कूटना शुरू करना होगा. जैसे-जैसे रेशा नरम होगा, जूस बाहर आने लगेगा. इसी तरह आपको गन्ने का जूस निकालना होगा.]

अब जूस को छानकर साफ करें: गन्ने में रेशा ज्यादा होता है, इसलिए जूस को अच्छी तरह छानना जरूरी है. सबसे पहले एक बार मोटी छलनी से छानें. फिर एक महीन कपड़े से छानें, इससे जूस बिल्कुल स्मूद और साफ बनता है.

स्वाद कैसे बढ़ाएं: घर पर बने जूस में आप नींबू का रस, काला नमक, पुदीने की पत्तियां और थोड़ा स अदरक का रस डालकर स्वादिष्ट बना सकते हैं. ये सभी चीजें न सिर्फ स्वाद बढ़ाती हैं, बल्कि शरीर को ठंडक भी देती हैं.

इसे भी पढ़ें: सिर्फ 15 दिन खाली पेट भीगी हुई सौंफ का पानी पीने से मुझे मिले ये फायदे!

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghar Par Ganne Ka Juice Kaise Banaen, Bina Machine Ke Ganne Ka Ras Kaise Nikale, Sugarcane Juice At Home, Ganne Ka Juice Kaise Banta Hai, Ganna Juice Without Machine
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com