महाशिवरात्रि के पर्व में महज कुछ दिन ही बचे हैं. हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का बहुत महत्व है. इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है. हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि पड़ती है. इस साल 15 फरवरी रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा. हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है. माना जाता है कि शिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से भगवान शिव का आर्शीवाद मिलता है. अगर आप भी इस दिन भांग से कुछ बनाना चाहते हैं, तो शेफ कुणाल कपूर द्वारा बताई इस रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं.

शेफ कुणाल ने भाग की चटनी के बारे में बताते हुए सबसे पहले इसके बारे में बताते हैं. भांग या कैनबिस या मारिजुआना का पौधा जंगली खरपतवार की तरह उगता है. भांग के बीज कहलाने वाले इस पौधे के बीज बहुत पौष्टिक होते हैं और इनका इस्तेमाल कई तरह की चीजें बनाने में किया जाता है. भारत में भांग के बीजों से भांग का तेल बनाया जाता है, साथ ही भांग के बीज के अंदर के बादामनुमा भाग से भांग का दूध बनाया जाता है, जो शाकाहारियों के लिए एक अच्छा विकल्प है. ये बीज बहुत पौष्टिक होते हैं और इनमें प्रोटीन, मैग्नीशियम, अच्छे वसा, कैल्शियम और आयरन भरपूर मात्रा में होते हैं और ये कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकते हैं. भांग के बीजों को भूनकर सलाद, पैनकेक, ब्रेड और कई अन्य चीजों में मिलाया जा सकता है. भांग के तेल का इस्तेमाल खाना पकाने के साथ-साथ सलाद ड्रेसिंग के लिए भी किया जा सकता है.
भांग की चटनी बनाना बहुत आसान है स्वादिष्ट और बच्चों सहित सभी के लिए खाने में सुरक्षित है. उत्तराखंड में इसे मील के साथ खाया जाता है और कभी-कभी इसे रागी की रोटी के साथ भी खाया जाता है.
कैसे बनाएं भांग की चटनी- (How To Make Bhang Ki Chutney)
सामग्री-
- सूखी लाल मिर्च- 2 नग,
- जीरा- 2 छोटे चम्मच
- भांग के बीज - 1 कप
- लहसुन की कली 1 नग
- पुदीने की पत्तियां
- धनिया पत्तियां
- नींबू का रस- 2 बड़े चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- पानी
विधि-
- इस चटनी को बनाने के लिए सबसे पहले सूखे भांग के बीज को लाल मिर्च के साथ पैन में रोस्ट कर लेंगे.
- फिर इसे सिलबट्टे में या मिक्सी में डालकर इसमें लहसुन, पुदीना के पत्ते और धनिया के पत्ते डालकर इसे पीसना है.
- इसमें अब नमक, नींबू का रस डालकर अच्छे से मिक्स कर लेंगे.
- चटनी बनकर तैयार है इसे आप रोटी, लंच और डिनर में पेयर कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Mahashivratri 2026: फरवरी में इस दिन रखा जाएगा महाशिवरात्रि का व्रत, भोलेनाथ को चढ़ाएं इस चीज का प्रसाद
World Heart Day: दिल की बीमारियां कैसे होंगी दूर, बता रहे जाने-माने पद्मभूषण डॉक्टर TS Kler
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं