Benefits Of Betel Leaves: भारत में पान खाने के शौकीन आपको गली-गली मिल जाएंगे. क्योंकि भारत में पान खाना सदियों पुरानी परंपरा है. देश भर में बड़ी संख्या में लोग पान खाना पसंद करते हैं. शायद यही कारण है कि आपको पान की अनगिनत वैराइटी मिल जाएंगी. इतना ही नहीं पान से कई तरह की रेसिपीज भी बनाई जाती हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि पान जिसे आप शौक के लिए खाते हैं उसके कई लाभ भी हैं. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. पान को आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी के रूप में जाना जाता है. पान के पत्तों में टैनिन, प्रोपेन, एल्केलॉयड और फिनाइल जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को ढेरों लाभ पहुंचा सकते हैं. तो चलिए जानते हैं पान खाने से होने वाले फायदे.
पान खाने के फायदे- Paan Khane Ke Fayde:
1. यूरिक एसिड-
शरीर में बढ़ा हुआ यूरिक एसिड खतरनाक माना जाता है. लेकिन शायद ही आप ये जानते हों कि पान के पत्ते शरीर में बढ़ते यूरिक एसिड को कम करने में मदद कर सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढें-कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर को काबू में रखता है ये एक सुपरफूड, जानें कैसे करें डाइट में शामिल

2. पाचन-
पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के लिए आप पान का सेवन कर सकते हैं. नियमित पान के पत्ते चबाने से कब्ज एसिडिटी जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है.
3. मसूड़ों-
मसूड़ों के लिए फायदेमंद माना जाता है पान का सेवन. पान के पत्तों को नियमित चबाने से मसूड़ों में सूजन या गांठ जैसी परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है.
4. सर्दी-
पान के पत्ते की तसीर गर्म होती है. शायद यही कारण ही कि सर्दी में पान खाने की सलाह दी जाती है. पान के पत्तों के सेवन से सर्दी की समस्या में राहत मिल सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं