विज्ञापन
This Article is From Apr 03, 2025

बासी मुंह सुबह चबाकर खा लें ये एक पत्ता, इन 5 समस्याओं में झट से मिलेगा आराम

Chewing Betel Leaves: अगर आप रोजाना सुबह बासी मुंह पान का पत्ता चबाकर खाते हैं, तो इससे शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं.

बासी मुंह सुबह चबाकर खा लें ये एक पत्ता, इन 5 समस्याओं में झट से मिलेगा आराम
Chewing Betel Leaves: बासी मुंह पान के पत्ते चबाने के फायदे.

Chewing Betel Leaves Benefits: पान का नाम लेते ही पान मसाला का ख्याल आता है. बहुत से लोग पान को माउथ फ्रेशर के तौर पर खाना पसंद करते हैं. हिंदी शब्द 'पान' की उत्पत्ति संस्कृत के शब्द 'पर्ना' से हुई है जिसका मतलब है 'पत्ता'. सांस्कृतिक महत्व और मुखशुद्धि के अलावा, पान के पत्तों के कई चमत्कारी स्वास्थ्य लाभ भी बताए गए हैं. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. क्योंकि इसमें कैल्शियम, विटामिन सी, कैरोटिन, राइबोफ्लेविन, नियासिन, एंटीऑक्सीडेंट और क्लोरोफिल जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं. जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मददगार हैं. अगर आप रोजाना सुबह बासी मुंह पान का पत्ता चबाकर कर खाते हैं तो आपको चमत्कारिक लाभ मिल सकते हैं. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को करना चाहिए इसका सेवन.

पान का पत्ता चबाने के फायदे- (Paan Ka Patta Chabane Ke Fayde)

1. दर्द-

पान का पत्ता बेहतरीन एनाल्जेसिक है जो दर्द से तुरंत राहत दिलाने में मदद कर सकता है. अगर आपको दांत में दर्द है तो इसका सेवन कर सकते हैं.

2. कब्ज-

आयुर्वेद में कब्ज से राहत के लिए पान के पत्ते खाने की सलाह दी जाती है. बासी मुंह चबाकर पान का पत्ता खाने से पाचन को बेहतर रखने में मदद मिल सकती है. 

ये भी पढ़ें- स्वाद में कड़वा, मगर सेहत का खजाना है इस सब्जी का जूस, इन लोगों को जरूर करना चाहिए इसका सेवन

Latest and Breaking News on NDTV

3. खांसी-

पान का पत्ता खांसी और सर्दी के इलाज में मदद कर सकता है. आप इसका काढ़ा बना कर भी पी सकते हैं.

3. इंफेक्शन-

पान के पत्तों में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचाने में मददगार है.

4. मुंह की बदबू-

अगर आपके मुंह से बदबू आती है तो आप सुबह खाली पेट पान के पत्ते को चबा सकते हैं. ऐसा कुछ दिनों तक लगातार करने से मुंह की बदबू की समस्या को दूर कर सकते हैं.

5. मोटापा-

रोजाना सुबह खाली पेट पान के पत्ते चबाने से वजन को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. अगर आप मोटापा कम करने के लिए उपाय तलाश रहे हैं तो ये एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है.

Epilepsy Treatment: मिर्गी क्या है? कारण, लक्षण, इलाज | किन लोगों को होती है? डॉ. नेहा कपूर से जानिए

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Betel Leaves, Chewing Betel Leaves, Betel Leaf, Betel Leaves In Ayurveda, Chewing Betel Leaves On Empty Stomach, Khali Pet Paan Ke Patte Chabane Ke Fayde, Betel Leaves Benefits, Paan Ke Patte Chabane Ke Fayde, Betel Leaf Benefits In Hindi, Benefits Of Betel Leaf, Betel Leaves For Cough, Betel Leaves For Digestion, Betel Leaves In Tooth Ache, Betel Leaves For Constipation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com