Paan Ka Patta Chabane Ke Fayde In Hindi: आयुर्वेद में कई ऐसे प्राकृतिक उपाय बताए गए हैं, जो शरीर को हेल्दी और रोगमुक्त बनाए रखने में मदद करते हैं. इन्हीं में से एक है पान के पत्ते का सेवन. अगर इसे सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो कई स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है. खासतौर से सुबह बिना कुल्ला किए पान के पत्ते के साथ कुछ खास चीजों को चबाने से शरीर को बेहतरीन लाभ मिलते हैं. पान के पत्ते के साथ शहद, तुलसी, सौंफ, लौंग चबाने से कई कमाल के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं. बहुत से लोगों को आज भी इस बेहतरीन घरेलू नुस्खे के बारे में पता नहीं होता है. आज यहां जानिए कि इन चीजों के साथ पान का पत्ता चबाने से क्या फायदे मिलेंगे.
यह भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल का काल है लहसुन, बस खाने का सही तरीका होना चाहिए पता, हार्ट को भी बनाएगा हेल्दी
-
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया
पान के पत्ते में छुपे सेहत के राज
पान का पत्ता न केवल ताजगी देने वाला है, बल्कि यह एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है. इसमें मौजूद फाइटोन्यूट्रिएंट्स शरीर को अंदर से साफ करते हैं और कई रोगों से बचाव करते हैं.
सुबह पान के पत्ते के साथ चबाने के लिए कौन-सी चीज सही है?
1. शहद: अगर आप पान के पत्ते के साथ शुद्ध शहद चबाते हैं, तो यह पाचन को सुधारता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और स्किन हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है.
2. तुलसी की पत्तियां: तुलसी और पान का कॉम्बिनेशन शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है और सांस से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है.
3. सौंफ: सौंफ को पान के पत्ते के साथ चबाने से पेट की समस्याएं जैसे गैस, अपच और एसिडिटी कम होती है.
4. लौंग: लौंग और पान का पत्ता मिलकर मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करते हैं और दांतों को मजबूत बनाते हैं.
5. काली मिर्च: पान के पत्ते के साथ काली मिर्च चबाने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और वजन घटाने में मदद मिलती है.
यह भी पढ़ें: किडनी फेल होने के 5 बड़े कारण, क्या आप जानते हैं क्यों किडनी काम करना बंद कर देती हैं
इस नुस्खे के अद्भुत फायदे
मुंह की सफाई और दांतों की मजबूती: बिना कुल्ला किए इस नुस्खे का सेवन करने से दांतों पर बैक्टीरिया का असर कम होता है और मसूड़े मजबूत होते हैं.
पाचन तंत्र में सुधार: पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे गैस, अपच और कब्ज से राहत मिलती है.
इम्यून सिस्टम को मजबूत करे: एंटीऑक्सिडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं.
स्किन हेल्थ में सुधार: यह शरीर को अंदर से साफ करता है, जिससे त्वचा अधिक चमकदार और हेल्दी दिखती है.
वजन घटाने में मददगार: यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर वजन को संतुलित रखने में सहायक होता है.
यह भी पढ़ें: गर्मियों में घर पर ऐसे बनाएं प्रोटीन से भरपूर ठंडाई, जिम वालों के लिए बेहतरीन प्री और पोस्ट वर्कआउट ड्रिंक
कैसे करें पान के पत्ते का सेवन?
- सुबह उठकर बिना कुल्ला किए पान के पत्ते के साथ ऊपर दी गई चीजों में से किसी एक को चबाएं.
- इसे धीरे-धीरे चबाएं ताकि इसके पोषक तत्व अच्छे से अवशोषित हो सकें.
- इसे कुछ दिनों तक लगातार करें और फर्क महसूस करें.
Watch Video: सांस लेने से परे फेफड़े करते हैं ये अद्भुत काम जो आप नहीं जानते होंगे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं