How to Control Cholesterol and Blood Sugar Level: अनियमित दिनचर्या और गड़बड़ खान-पान से हर उम्र के लोग कई सारी बीमारियों की चपेट में आने लगे हैं. इनमें सबसे आम डायबिटीज, मोटापा, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर है. कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर को कंट्रोल में करने के लिए आप नियमित रूप से अमरंथ यानी चौलाई का सेवन कर सकते हैं, जिसे रामदाना के नाम से भी जाना जाता है. इसके सेवन से अनेक फायदे हैं. अपनी डाइट में ऐमारैंथ या अमरंथ को कैसे शामिल करें? ये जानने के लिए पूरा आर्टिकल पढ़ें.
रामदाना या अमरंथ के फायदे (Benefits of Amaranth)
1. कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर लेवल-
एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि जो लोग डायबिटीज और बढ़े कोलेस्ट्रॉल से परेशान हैं उनके लिए रामदाना का सेवन बहुत फायदेमंद है. इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शुगर के मरीज का इन्सुलिन लेवल नियंत्रित रख सकता है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
ये भी पढ़ें- Soaked Raisins Benefits: कब और कैसे करना चाहिए मुनक्के का सेवन? यहां जानें शानदार फायदे

Photo Credit: iStock
2. प्रोटीन्स और मिनरल्स-
रामदाना या अमरंथ में प्रचुर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, फास्फोरस, पोटैशियम, विटामिन सी, मिनरल्स, मैग्नीशियम और आयरन पााया जाता है, इसके अलावा ये ग्लूटेन फ्री अनाज भी है. नियमित रूप से 20 ग्राम अमरंथ का सेवन आपके ब्लड शुगर लेवल और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखता है, इसके सेवन से मोटापा और ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित किया जा सकता है.
3. हड्डियां और दिल -
अमरंथ खाने से पेट भरा भरा महसूस होता है, जिससे भूख कम लगती है, इसके सेवन से हड्डियां मजबूत और दिल भी स्वस्थ रहता है. यहां तक कि इसके सेवन से कब्ज और स्किन की समस्या में फायदा हो सकता है.
कैसे करें सेवन (How to Use Amaranth)
कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में करने के लिए आप नियमित रूप से अमरंथ का सेवन कर सकते हैं, इसके लिए आप इसकी रोटी बनाकर खा सकते हैं. इसके साग को भी आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. साथ ही अमरंथ का पानी पीना भी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. इसके लिए एक बर्तन में रात के समय चौलाई भिगो कर रख दें और सुबह इस पानी का सेवन करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं