विज्ञापन
This Article is From Mar 22, 2022

How To Beat The Heat: गर्मी से बचने के लिए इन चीजों को डाइट में करें शामिल

Best Foods For Summer: होली के बाद से ही गर्मी का पारा बढ़ने लगा है. दिनों-दिन बढ़ती गर्मी चिंता बढ़ा रही है. ऐसे में अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है. चिलचिलाती गर्मी और तेज धूप के कारण शरीर में पानी की कमी होना जाहिर सी बात है.

How To Beat The Heat: गर्मी से बचने के लिए इन चीजों को डाइट में करें शामिल
Best Foods For Summer: इस मौसम में खान-पान में जरा सी लापरवाही सेहत को बड़े नुकसान पहुंचा सकती है.
  • गर्मियों में सेहत का ख्याल रखना जरूरी है.
  • पानी की कमी से शरीर को कई समस्याएं हो सकती हैं.
  • नारियल पानी को न्यूट्रिएंट का भंडार कहा जाता है.

Best Foods For Summer: होली के बाद से ही गर्मी का पारा बढ़ने लगा है. दिनों-दिन बढ़ती गर्मी चिंता बढ़ा रही है. ऐसे में अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है. चिलचिलाती गर्मी और तेज धूप के कारण शरीर में पानी की कमी होना जाहिर सी बात है. पानी की कमी से शरीर को कई समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे में घर के बड़े पानी ज्यादा पीने की सलाह देते हैं लेकिन, शरीर को डिहाइड्रेशन (Dehydration) से बचाने और हेल्दी रखने के लिए आप पानी के अलावा अपनी डाइट में पानी और न्यूट्रिएंट्स से भरपूर फूड्स को शामिल करें. क्योंकि इस मौसम में खान-पान में जरा सी लापरवाही सेहत को बड़े नुकसान पहुंचा सकती है. पानी की कमी से दस्त, उल्टी की समस्या भी हो सकती है. जिससे शरीर कमजोर पड़ सकता है. शरीर कमजोर होने से इम्यूनिटी कमजोर पड़ जाती है. इम्यूनिटी कमजोर पड़ने से शरीर कई संक्रमण की चपेट में आ सकता है. तो चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में जो गर्मी से बचाने में मदद कर सकते हैं. 

गर्मी से बचने के लिए इन फूड्स का करें सेवन-

1. संतरा-

संतरा एक ऐसा फल है जो न सिर्फ गर्मी से बचाने बल्कि, शरीर को कई फायदे पहुंचाने में मदद कर सकता है. संतरे की तासीर ठंडी होती है. इसमें 88 फीसदी पानी, विटामिन-सी, कैल्शियम और फाइबर होता है. संतरे को गर्मियों में खाने से शरीर को हेल्दी रखा जा सकता है.

india summer heatwave heat afp

2. नींबू पानी-

गर्मियों के मौसम में नींबू का सेवन करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. गर्मियों में नींबू पानी का सेवन न सिर्फ आपको गर्मियों से बचाएगा बल्कि, अंदर से तरोताजा रखने में भी मदद कर सकता है.

3. हरी सब्जियां-

गर्मियों के मौसम में आप अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियों को शामिल करें. रोजाना लौकी, टिंडा, कद्दू और बीन्स जैसी सब्जियों का सेवन शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ पोषक तत्वों की पूर्ति में भी मदद कर सकते हैं. 

4. लस्सी-

गर्मी से निजात पाने और शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए आप अपनी डाइट में एक कटोरी दही, रायता या लस्सी को शामिल करें. लस्सी का सेवन न केवल पेट को ठंडक पहुंचाने बल्कि, गर्मी से भी बचाने में मदद कर सकता है. 

5. नारियल पानी-

नारियल पानी को न्यूट्रिएंट का भंडार कहा जाता है. रोजाना नारियल पानी पीने से पेट की हर तरह की बीमारी से बच सकते हैं. गर्मियों में नारियल पानी पीने से पानी की कमी को दूर किया जा सकता है. 

पीरियड में यौन संबंध बनाना ठीक या ग़लत... Expert Explain

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Easy Lauki Recipes: स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बो हैं लौकी से बनी ये रेसिपीज़
Pimples से छुटकारा पाने के लिए पिएं ये हर्बल ड्रिंक
देखें: कैसे बिना तेल के सिर्फ 5 मिनट में बनाएं स्वादिष्ट अप्पम
बैड कोलेस्ट्रॉल है खतरे की घंटी, जानें 'Bad Cholesterol' को बैलेंस करने के लिए क्या खाएं

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Best Foods For Summer, Foods For Summer, How To Beat The Heat, Food To Beat The Heat, Summer Foods, Summer Diet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com