Summer Food For Kids: गर्मी के मौसम में बच्चों को खास देखभाल की जरूरत होती है. तापमान बढ़ने पर थकावट और कमजोरी का एहसास बढ़ जाता है, इसके साथ ही डिहाइड्रेशन की समस्या भी आम हो जाती है. ऐसे में खासकर बच्चों की डाइट पर ध्यान देना बेहद जरूरी हो जाता है. इसी कड़ी में फेमस पीडियाट्रिशियन संदीप गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने 5 सुपरफूड्स बताए हैं, जिन्हें गर्मियों में बच्चों को जरूर खिलाना चाहिए. आइए जानते हैं इनके बारे में-
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गर्मी में बच्चे को जरूर खिलाएं ये 5 चीजें
नंबर 1- दहीडॉक्टर संदीप गुप्ता के मुताबिक, दही बच्चों के शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ उनके पाचन तंत्र को भी मजबूत करती है. इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स यानी गुड बैक्टीरिया आंतों को हेल्दी रखते हैं. साथ ही, इसमें मौजूद कैल्शियम और पोटैशियम बच्चों की हड्डियों और मसल्स के विकास में मदद करते हैं. ऐसे में गर्मियों में बच्चों को दिन में कम से कम एक बार दही जरूर खिलाएं.
नंबर 2- नारियल पानीडॉक्टर गुप्ता बताते हैं, छह महीने से बड़े बच्चों को थोड़ी मात्रा में नारियल पानी देना शुरू कर सकते हैं. वहीं, अगर बच्चा 6 महीने से बड़ा है, तो आप इस मात्रा को बढ़ा भी सकते हैं. नारियल पानी इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है, जिसमें पोटैशियम, सोडियम और मैग्नीशियम पाया जाता है. इसे पीने से शरीर को ठंडक मिलती है, बॉडी में हाइड्रेशन बना रहता है, साथ ही लू लगने का खतरा भी कम होता है.
नंबर 3- तरबूजपीडियाट्रिशियन बताते हैं, तरबूज में 92% तक पानी होता है, ये भी बच्चों को हाइड्रेटेड रखता है और शरीर की गर्मी को कम करता है. इससे अलग तरबूज में लाइकोपिन नामक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है. साथ ही, इसमें विटामिन A और C भी अच्छी मात्रा में होते हैं, जो बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाते हैं.
नंबर 4- अंगूरडॉक्टर बच्चों को अंगूर खिलाने की सलाह देते हैं. इसमें पानी और विटामिन C की भरपूर मात्रा बच्चों को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाती है. डॉक्टर बताते हैं, अंगूर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स बच्चों के शरीर को गर्मी के दुष्प्रभावों से बचाते हैं.
नंबर 5- आमगर्मी के मौसम में आम बड़े चाव के साथ खाए जाते हैं. डॉक्टर गुप्ता इसे बच्चों की डाइट में भी शामिल करने की सलाह देते हैं. आम में मौजूद नेचुरल शुगर बच्चों को एनर्जी देती है. इससे अलग आम में फाइबर की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो बच्चों के डाइजेशन को दुरुस्त रखता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं