विज्ञापन
This Article is From Jun 10, 2025

दुनिया के 50 सर्वश्रेष्ठ नाश्ते में 3 भारतीय व्यंजन हुए शामिल, यहां देखें लिस्ट में कौन-कौन से नाम

Best Breakfast in the world: हाल ही में, टेस्ट एटलस द्वारा दुनिया के 50 सर्वश्रेष्ठ ब्रेकफास्ट में तीन भारतीय पसंदीदा व्यंजनों का नाम शामिल किया गया.

दुनिया के 50 सर्वश्रेष्ठ नाश्ते में 3 भारतीय व्यंजन हुए शामिल, यहां देखें लिस्ट में कौन-कौन से नाम
World Best Breakfast: मिसल महाराष्ट्रीयन व्यंजनों के सबसे पॉपुलर व्यंजनों में से एक है.
Photo Credit: Pexels

50 Best Breakfasts In The World: भारत में पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ते की एक लंबी लिस्ट है. ये मुख्य व्यंजन फ्लेवर से कहीं ज़्यादा हैं. ये हमारी लोकल संस्कृतियों और कम्यूनिटी में गहराई से बसा है, क्योंकि देश भर के लोग अपने दिन की शुरुआत इन्हीं से करते हैं. हाल ही में, टेस्ट एटलस द्वारा दुनिया के 50 सर्वश्रेष्ठ ब्रेकफास्ट में तीन भारतीय पसंदीदा व्यंजनों का नाम शामिल किया गया. पॉपुलर फूड और ट्रैवल गाइड ने हाल ही में जून 2025 तक की रैंकिंग के आधार पर दुनिया के टॉप ब्रेकफास्ट की अपनी लिस्ट जारी की. महाराष्ट्र का मिसल पाव 18वें स्थान पर है, पराठा (एक व्यापक श्रेणी के रूप में) 23वें स्थान पर है और दिल्ली के छोले भटूरे को कुल मिलाकर 32वें स्थान पर रखा गया है.

मिसल महाराष्ट्रीयन व्यंजनों के सबसे पॉपुलर व्यंजनों में से एक है. अपनी साइट पर इस व्यंजन का वर्णन करते हुए, टेस्ट एटलस ने लिखा है, "एक ट्रू मिसल के लिए मसालेदार होना अनिवार्य है, जबकि इसका आधार कुरकुरा होना चाहिए. देखने में, यह कला के काम की तरह दिखना चाहिए, जिसमें बहुत सारे रंग हों - आम तौर पर लाल, भूरा, नारंगी और हरा." 

ये भी पढ़ें- महिला ने बनाई हाथ की चाय, वीडियो को 43.2 मिलियन से ज्यादा बार गया देखा

लिस्ट में अन्य दो व्ंयजन- पराठा और छोले भटूरे - पारंपरिक रूप से उत्तर भारतीय व्यंजनों से जुड़े हैं. हालांकि, वे देश के अन्य हिस्सों में भी पॉपुलर हैं. छोले भटूरे सबसे एक्साइटिंग स्ट्रीट फ़ूड कॉम्बो में से एक है जिसे आप दिल्ली में ट्राई कर सकते हैं. 

हालांकि टेस्ट एटलस ने इंस्टाग्राम पर केवल टॉप 50 ब्रेकफास्ट के नाम ही बताए हैं, लेकिन इसकी वेबसाइट पर हाल ही में जारी लिस्ट में 51 से 100 तक की रैंकिंग वाले व्यंजन भी शामिल हैं. यहां निहारी, श्रीखंड और पालक पनीर सहित कई भारतीय व्यंजनों को शामिल किया गया है.
 

इससे पहले, कई भारतीय व्यंजनों को टेस्ट एटलस की दुनिया की सबसे अच्छी ब्रेड की लिस्ट में शामिल किया गया था. 

कैसे करें असली और नकली आम की पहचान? (How to identify if the mango is naturally or artificially ripened?)

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Best Breakfast Dishes, Indian Food, Misal Pav, World Best Breakfast, Best Breakfast In The World
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com