विज्ञापन

न मैदा, न ब्रेड, बच्चों को ब्रेकफास्ट में दें बेसन चीला पिज्जा, स्वाद ऐसा कि बार-बार मांगेंगे बच्चे, नोट करें रेसिपी

घर पर बच्चों को अगर कुछ हेल्दी खिलाना चाहते हैं, तो बेसन चीला पिज्जा एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. यहां हम इसकी आसान सी रेसिपी जानते हैं-

न मैदा, न ब्रेड, बच्चों को ब्रेकफास्ट में दें बेसन चीला पिज्जा, स्वाद ऐसा कि बार-बार मांगेंगे बच्चे, नोट करें रेसिपी
Besan Chilla Pizza Recipe : घर पर बनाए बेसन चीला पिज्जा

सुबह के नाश्ते में बच्चों को हेल्दी और टेस्टी कुछ खिलाना कई बार चुनौती बन जाता है बच्चे अक्सर पिज्जा, बर्गर और अन्य फास्ट फूड खाने की जिद करते हैं, लेकिन रोजाना मैदा से बनी चीजें खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता ऐसे में आप घर पर बेसन चीला पिज्जा बनाकर बच्चों की इस डिमांड को हेल्दी अंदाज में पूरा कर सकते हैं

बेसन चीला पिज्जा एक ऐसी रेसिपी है, जिसमें पिज्जा का स्वाद भी मिलता है और बेसन का पोषण भी इसकी खास बात ये है कि इसमें मैदा या ब्रेड का इस्तेमाल नहीं होता बेसन से तैयार चीला ही इसका बेस बनता है, जिसके ऊपर रंग-बिरंगी सब्जियां, पनीर और चीज डाली जाती है यही वजह है कि यह बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी खूब पसंद आता है

बेसन चीला पिज्जा कैसे बनाएं?

आवश्यक सामग्री

  • बेसन - 1 कप
  • हल्दी - चुटकीभर 
  • लाल मिर्च पाउडर - आधा चम्मच
  • अजवाइन - आधा चम्मट
  • नमक स्वादानुसार
  • पानी - 1 कप

टॉपिंग के लिए सामान

  • प्याज  1 छोटा 
  • टमाटर  - 1 छोटा 
  • शिमला मिर्च - आधा
  • स्वीट कॉर्न - 1/4 कप
  • पनीर  - 50 ग्राम
  • मोजरेला चीज - 2 बड़े चम्मच
  • पिज्जा सीजनिंग या मिक्स हर्ब्स - 1 चम्मच 
  • टोमेटो सॉस - 1 चम्मच 
  • थोड़ा सा तेल

कैसे बनाएं बेसन चीला पिज्जा

सबसे पहले एक बाउल में बेसन, हल्दी, लाल मिर्च, अजवाइन और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें इसमें धीरे-धीरे पानी डालते हुए स्मूद बैटर तैयार करें ध्यान रखें कि घोल न ज्यादा पतला हो और न बहुत गाढ़ा

अब एक नॉन-स्टिक तवा गर्म करें और हल्का सा तेल लगाएं एक करछी घोल डालकर उसे गोल आकार में थोड़ा मोटा फैलाएं इसे मध्यम आंच पर दोनों तरफ से हल्का सुनहरा होने तक सेक लें

जब चीला तैयार हो जाए तो उसके ऊपर एक पतली परत टोमेटो सॉस की लगाएं अब प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च और स्वीट कॉर्न फैलाएं इसके ऊपर कद्दूकस किया हुआ पनीर और मोजरेला चीज डाल दें आखिर में मिक्स हर्ब्स या पिज्जा सीजनिंग छिड़कें

तवे को ढककर 3 से 4 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं, ताकि चीज अच्छी तरह पिघल जाए जब चीज मेल्ट हो जाए तो गैस बंद कर दें आपका बेसन चीला पिज्जा तैयार है

क्यों है ये हेल्दी ऑप्शन?

बेसन प्रोटीन और फाइबर का अच्छा स्रोत माना जाता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है वहीं इसमें इस्तेमाल की गई सब्जियां शरीर को जरूरी विटामिन और मिनरल्स देने में मदद करती हैं मैदा की जगह बेसन का उपयोग होने से यह पारंपरिक पिज्जा की तुलना में अपेक्षाकृत बेहतर विकल्प बन जाता है.

ये भी पढ़ें - 10 इंच का ऑर्डर किया पिज्जा, मिला सिर्फ 7 इंच का, Customer को मिला इतना मुआवजा कि लोग रह गए हैरान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pizza Recipe, Pizza Recipe At Home, Pizza Recipe In Hindi, Pizza Recipes, Pizza Recipes India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com