How To Make Besan Sabji: ब्रेकफास्ट में जब हमें कुछ समझ नहीं आती, तो हम झटपट बेसन का चीला बना लेते हैं. लेकिन क्या आपने कभी बेसन के चीले की लजीज सब्जी चखी है? जी हां, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के घरों में यह डिश 'पिथौड़ी' या 'चीला करी' के नाम से बहुत मशहूर है. अगर आप रोज-रोज की वही दाल और पनीर खाकर बोर हो गए हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए बेस्ट है. यह बनाने में जितनी आसान है, खाने में उतनी ही चटपटी और शाही लगती है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का सबसे आसान तरीका.

क्यों खास है चीले की सब्जी?
इस सब्जी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके लिए आपको बाजार से कोई खास सामान लाने की जरूरत नहीं है. किचन में मौजूद बेसिक मसालों और बेसन से यह तैयार हो जाती है. यह उन दिनों के लिए लाइफसेवर है जब फ्रिज में सब्जियां खत्म हो गई हों.
कैसे बनाएं बेसन की सब्जी- (How To Make Besan Cheela Sabji)
सामग्री-
- बेसन
- अजवाइन
- हल्दी और नमक
- लाल मिर्च पाउडर
- पानी
- ग्रेवी के लिए-
- दही
- प्याज
- टमाटर
- अदरक-लहसुन पेस्ट
- धनिया पाउडर
- गरम मसाला
- कश्मीरी लाल मिर्च
- तड़के के लिए-
- जीरा
- हींग
- तेजपत्ता
- हरा धनिया- गार्निश के लिए

विधि-
- सबसे पहले एक बर्तन में बेसन लें और उसमें नमक, हल्दी, मिर्च और अजवाइन मिलाएं.
- अब धीरे-धीरे पानी डालकर एक पतला घोल तैयार कर लें. अब तवे पर हल्का तेल लगाएं और चीले की तरह इसे फैलाएं.
- जब चीला दोनों तरफ से हल्का सिक जाए, तो इसे रोल करके प्लेट में निकाल लें. ठंडा होने पर इसके छोटे-छोटे टुकड़े काट लें.
- अगर आपके पास पहले से चीला है, तो उसे रोल करके काट लें.
- एक कड़ाही में तेल गरम करें. इसमें जीरा, हींग और तेजपत्ता डालें. अब बारीक कटा प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें.
- इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर थोड़ा और चलाएं.
- अब इसमें टमाटर की प्यूरी और सभी सूखे मसाले डालें. जब मसाला तेल छोड़ने लगे, तो गैस धीमी कर दें और इसमें फेंटा हुआ दही डालें.
- दही डालते समय लगातार चलाते रहें ताकि वह फटे नहीं.
- ग्रेवी में एक उबाल आने के बाद इसमें आधा गिलास पानी डालें. जब ग्रेवी पक जाए, तो इसमें कटे हुए चीले के टुकड़े डाल दें.
- बस कुछ मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें ताकि चीले ग्रेवी को सोख लें.
- आखिरी में ऊपर से गरम मसाला और हरा धनिया डालें.
- चीले डालने के बाद सब्जी को बहुत ज्यादा देर तक न उबालें, वरना चीले टूट सकते हैं.
- ग्रेवी में थोड़ी सी कस्तूरी मेथी रगड़ कर डालने से ढाबे वाला स्वाद आता है.
- इसे आप गरमा-गरम रोटी, परांठे या चावल के साथ सर्व कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- आलू छीलने का झंझट खत्म! बस उबालने से पहले करें ये छोटा सा काम, खुद-ब-खुद उतर जाएगा छिलका
मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | Motapa Kaise Kam Kare
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं