विज्ञापन

Taroi chilka Sabji: तोरई के छिलकों की सब्जी कैसे बनाएं? मेरी मां का ये तरीका अपनाएंगे, चाटते रह जाएंगे उंगलिया

Taroi Sabji Recipe: तोरई के छिलकों को फेंकना बंद करें और जानिए मेरी मां की खास रेसिपी, जिससे बनती है बेहद टेस्टी और हेल्दी सब्जी.

Taroi chilka Sabji: तोरई के छिलकों की सब्जी कैसे बनाएं? मेरी मां का ये तरीका अपनाएंगे, चाटते रह जाएंगे उंगलिया
एक बार खाएंगे तो कभी नहीं फेकेंगे तरोई के छिलके. ( Image- AI)

Taroi Sabji Recipe: हरी सब्जियां सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं, लेकिन इनको देखक रकुछ लोग गंदा सा मुंह बना लेते है. लेकिन फिर भी हेल्थ के लिए हम इनको खाते हैं. आज हम बात करेंगे तरोई की, लोगों को नहीं पसंद लेकिन मुझे तो तरोई बहुत पसंद खासकर अपनी मां के हाथ की. इसके साथ ही मम्मी तरोई के छिलकों की भी सब्जी बनाती थी. जब पहली बार मां ने ये बताया तो मैने कहां ये क्या बात हुई कंजूसी की हद होती है. तब मम्मी ने कहा था एक बार खाकर देखो उसके बाद कुछ बोलना. बस फिर क्या सच में तरोई के छिलकों की सब्जी इतनी टेस्टी थी कि इसे खाकर मेरा मन खुश हो गया. ये खाने में इतनी टेस्टी थी कि पूछो मत. इसके बाद मैं तरोई खरीद कर ही इसलिए लाती थी कि इसके छिलकों की सब्जी बनाउंगी. आप भी एक बार छिलकों की रेसिपी ट्राई करें, यकीन मानें इसके बाद ये छिलके कूड़ेदान में कभी नहीं जाएंगे. ये सब्जी सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि हेल्दी भी होती है. और सबसे अच्छी बात इसे बनाना बेहद आसान है.

तोरई के छिलके की सब्जी कैसे बनाएं

सामग्री

  • तरोई के छिलके
  • सरसों का तेल
  • लहसुन 
  • हरी मिर्च 
  • बेसन
  • अमचूर पाउडर
  • नमक

इसके लिए आप तरोई को अच्छी तरह से धुलकर साफ कर लें. फिर उसका छिलका थोड़ा मोटा-मोटा उतार लें. ध्यान रखें कि ये छिलके बहुत ज्यादा पतले ना हों, तभी सब्जी का असली मजा आएगा. इसके बाद छिलकों को धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.

बनाने का तरीका (मां का स्पेशल जुगाड़)

अब कढ़ाई में 1-2 चम्मच तेल गर्म करें और इसमें लहसुन और हरा मिर्च डालकर कुछ सेकेंड पकाएं और अब इसमें तरोई के छिलके डालें और इसमें नमक डालकर मिक्स कर दें. अब इसमें मां का खास जुगाड़ लगाना है वो ये है कि इसमें थोड़ा सा बेसन डालें. 1-2 चम्मच बेसन डालकर छिलकों को अच्छे से फ्राई कर लें. इससे सब्जी का स्वाद और टेक्सचर दोनों बेहतर हो जाते हैं. अब इनको ढककर 8-10 मिनट तक स्लो आंच पर पकने दें. इसके साथ ही इनको बीच-बीच में चलाते रहें ताकि सब्जी जलें नहीं.

जब सब्जी लगभग पकने वाली हो तो इसमें थोड़ा सा अमचूर पाउडर या नींबू का रस डाल दें, ऐसा करने से इसमें हल्की सी खटास आ जाएगी और इसका स्वाद और बढ़ जाएगा.

क्यों ट्राई करनी चाहिए ये रेसिपी?

इस सब्जी को बनाने और खाने के अलग ही फायदे हैं. पहला ये है कि ये वेस्ट को बेस्ट बनाने का शानदार तरीका है. वहीं दूसरी बात छिलकों में फाइबर पाया जाता है, जो पेट के लिए अच्छा होता है. और तीसरी बात ये है कि ये इतनी टेस्टी बनती है कि एक बार खाने के बाद आप खुद इसे बार-बार बनाना चाहेंगे.

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com