Sunrisers Hyderabad vs Chennai Super Kings IPL 2026 Highlights: आईपीएल 2026 के 27वें मुकाबले में शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रनों से हरा दिया. राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 195 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई 184 रन ही बना सकी. चेन्नई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 18 रन बनाने थे लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाई. (Scorecard)
195 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. संजू सैमसन बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 3 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद दूसरे विकेट के लिए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने आयुष म्हात्रे के साथ मिलकर 51 रनों की अहम साझेदारी निभाई. ऋतुराज 13 गेंदों में 19 रन बनाने के बाद आउट हुए. वहीं, म्हात्रे ने 13 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाए. मैथ्यू शॉर्ट ने 34 रनों का योगदान दिया. सरफराज खान अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और वह 19 गेंदों में 25 रन बनाकर ईशान मलिंगा का शिकार बने.
डेवाल्ड ब्रेविस को शिवांग कुमार ने बिना खाता खोले पवेलियन भेजा. वहीं, शिवम दुबे को 21 रनों के स्कोर पर साकिब हुसैन ने क्लीन बोल्ड किया. जेमी ओवरटन 15 गेंदों में 16 रन बनाने के बाद प्रफुल्ले हिंगा का शिकार बने. अंशुल कंबोज 8 गेंदों में 13 रन बनाकर नाबाद रहे.
इससे पहले, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन की अर्द्धशतकीय साझेदारियों के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद को अभिषेक और ट्रेविस हेड ने अच्छी शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 75 रनों की साझेदारी की. लेकिन फिर मुकेश चौधरी ने लगातार गेंदों पर ट्रेविस हेड और ईशान किशन के विकेट झटके. उनके बाद जेमी ओवरटर्न ने अभिषेक का शिकार किया. विकटों के गिरने का यह सिलसिला आखिरी गेंद तक जारी रही. बीच में हेनरिक क्लासेन ने एक छोर संभाला जरूर. क्लासेन ने 39 गेंदों में 59 रनों की पारी खेली. जबकि अभिषेक ने 22 गेंदों में 59 रन बनाए. चेन्नई के लिए अंशुल कंबोज और जेमी ओवरटर्न के खाते में 3-3 विकेट आए.
इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी थी दोनों टीमें
सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेट कीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, प्रफुल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा
इम्पैक्ट सब्स: स्मरण रविचंद्रन, हर्ष दुबे, लियाम लिविंगस्टोन, दिलशान मदुशंका, हर्षल पटेल
चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग XI: संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह
इम्पैक्ट सब्स: आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, रामकृष्ण घोष, मैट हेनरी
Sunrisers Hyderabad vs Chennai Super Kings IPL 2026 Highlights
SRH vs CSK Live Score: हैदराबाद 10 रन से जीता
सनराइदर्स हैदराबाद ने रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रन से हरा दिया है. चेन्नई पीछे मुड़कर जरूर देखेगी. ऐसा मुकाबला जो वो जीतने की राह पर थे, ऐसा मैच जिसमें गेंदबाजों ने अच्छा काम कर दिया था और फिर शुरुआत भी अच्छी मिली थी. लेकिन चेन्नई यह मैच हार गई. उसे सोचना होगा कि फिनिशर के रोल पर कौन होगा. दूसरी तरफ हैदराबाद अपने होम ग्राउंड पर लगातार दूसरा मैच जीती है. कप्तान ईशान किशन टीम से काफी खुश होंगे. आखिरी ओवर में चेन्नई को जीत के लिए 18 रन बनाने थे लेकिन प्रफुल्ले हिंगे ने ऐसा नहीं होने दिया.
SRH vs CSK Live Score: 1 में चाहिए 11
सिंगल आया और इसके साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद यह मैच जीतेगी यह तय हुआ.
SRH vs CSK Live Score: ओवरटर्न आउट
हैदराबाद की जीत की ओर अग्रसर है...जेमी ओवरटर्न आउट हुए. बाउंड्री लाइन पर लिविंगस्टोन ने कैच लपका. अब 2 गेंद में 13 रन चाहिए. लिविंगस्टो ने लॉन्ग ऑफ पर अच्छ कैच लपका.
SRH vs CSK Live Score: 3 गेंद में चाहिए 13 रन
सिंगल लिया. फ्री हिट का फायदा नहीं उठा पाए. अब स्ट्राइक जेमी ओवरटर्न के पास जाएगी.
SRH vs CSK Live Score: 4 गेंद में चाहिए 14 रन
नो बॉल है यह. क्या कर दिया प्रफुल्ल ने. रिव्यू लिया था. लेकिन यह नो बॉल ही रहेगी. कंबोज के पास स्ट्राइक है.
SRH vs CSK Live Score: 4 गेंद में चाहिए 15 रन
लेग बाइ का एक रन मिला है. अब स्ट्राइक अंशुल कंबोज के पास है.
SRH vs CSK Live Score: 5 गेंद में चाहिए 16 रन
जेमी ओवरटर्न ने दो रन लिए हैं. मिडिल स्टंप पर लो फुलटॉस. यॉर्कर का प्रयास था. अब चेन्नई को 5 में 16 चाहिए.
SRH vs CSK Live Score: 6 गेंद में चाहिए 18 रन
चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए आखिरी ओवर में 18 रन चाहिए. प्रफुल्ल हिंगे जो आज काफी मंहगे साबित हुए हैं वो यह ओवर डालेंगे. पिछले ओवर से 12 रन आएं हैं. 6 गेंद जड़ पर. 6 यॉर्कर. 3 बड़े शॉर्ट. दिल थाम कर बैठिए दोस्तो
19.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 177/7
SRH vs CSK Live Score: कंबोज ने जड़ा छक्का
रेड्डी का ओवर अच्छा जा रहा था. यॉर्कर का प्रयास किया, लेकिन मिस कर गए और अंशुल कंबोज ने इस पर छक्का जड़ा. चेन्नई को अब 7 गेंद में जीत के लिए 21 रन चाहिए.
SRH vs CSK Live Score: 12 में चाहिए 30
जेमी ओवरटर्न ने ओवर की चौथी गेंद पर चौका जड़ा है. इस ओवर से 10 रन आए. अब चेन्नई को 12 गेंद में जीत के लिए 30 रन चाहिए. यहां से कुछ भी हो सकता है. चेन्नई को बाउंड्री चाहिए मैच में बने रहने के लिए. अगला ओवर रेड्डी फेंकने आ रहे हैं.
18.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 165/7
SRH vs CSK Live Score: 18 में चाहिए 40
चेन्नई सुपर किंग्स को आखिरी तीन ओवर में जीत के लिए 40 रन चाहिए. जरूरी रन रेट 13.33 का हो चुका है और मौजूदा रन रेट 9.11 का है. क्रीज पर जेमी ओवरटर्न और अंशुल कंबोज है, क्या वो टीम को जीत दिला पाएंगे? अगले ओवर में स्थिति लगभग साफ हो जाएगी.
17.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 155/7
SRH vs CSK Live Score: शिवम दुबे आउट
SRH vs CSK Live Score: शिवम दुबे बोल्ड हुए. यह इस मैच का सबसे निर्णायक पल साबित हो सकता है. दुबे वो बल्लेबाज थे, जो चेन्नई को जीत दिला सकते थे. अब हैदराबाद इस मैच पर अपना कंट्रोल कर सकती है और वह यह जीत भी सकती है. हैदराबाद को जीत के लिए 3 विकेट चाहिए. मिडिल स्टंप पर फुल डिलवरी, उसे मिस कर गए. गेंद स्टंप्स में घुसी. दुबे 16 गेंदों में एक चौका और एक छक्का लगाकर 21 रन बनाकर आउट हुए.
16.5 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 154/7
SRH vs CSK Live Score: 24 गेंद में चाहिए 46
चेन्नई सुपर किंग्स पर दवाब बढ़ता जा रहा है. अगर अलगा ओवर बड़ा नहीं गया तो चेन्नई के लिए मैच में वापसी करना मुश्किल हो जाएगा. हैदराबाद के गेंदबाज मैच को पलट रहे हैं. चेन्नई को 24 गेंद में जीत के लिए 46 रन चाहिए.
16.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 149/6
SRH vs CSK Live Score: मैथ्यू शॉर्ट आउट
मैथ्यू शॉर्ट को जाना होगा. अनिकेत वर्मा ने कैच लपका. डीप मिड-विकेट पर अच्छा कैच और सेट मैथ्यू शॉर्ट आउट हो गए. फुल लेंथ गेंद. मिडिल स्टंप पर. शॉर्ट ने अपना फ्रंट लेग क्लियर करके हवाई फायर किया. अनिकेत ने जबरदस्त कैच लपका. मैथ्यू शॉर्ट 30 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए. क्या हैदराबाद यहां से वापसी करेगी?
15.4 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 148/6
SRH vs CSK Live Score: 30 गेंद में चाहिए 54 रन
साकिब का अच्छा ओवर रहा यह. इस ओवर में सिर्फ 6 रन दिए. चेन्नई पर दवाब बढ़ता जा रहा है. जरूरी रन रेट अब 11 का हो चुका है. शॉर्ट एंकर रोल निभा रहे हैं. दुबे बड़ा शॉर्ट खेलना चाह रहे हैं, लेकिन कनेक्शन नहीं हो पा रहा है. मैच रोमांचक होता जा रहा है. एक बड़ा ओवर, एक विकेट...मैच किसी भी तरफ झुक जाएगा.
15.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 141/5
SRH vs CSK Live Score: 36 गेंद में चाहिए 60 रन
यह चेन्नई के लिए अच्छा ओवर रहा. प्रफुल्ल हिंगे का महंगा ओवर. इस ओवर से 15 रन आए. शिवम दुबे ने ओवर की चौथी गेंद पर छक्का जड़ा. फिर ओवर की आखिरी गेंद पर चौका जड़ा. जरूरी रन रेट 10 का हुआ. जबकि मौजूदा रन रेट 10 से नीचे का है. चेन्नई को एक और बड़े ओवर की जरूरत है. शिवम दुबे के ऊपर आज बड़ी जिम्मेदारी है. मैथ्यू शॉर्ट एंकरिंग रोल में है.
14.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 135/5
SRH vs CSK Live Score: 42 गेंद में चाहिए 75
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए जरूरी रन रेट लगातार बढ़ता जा रहा है. हालांकि, एक बड़ा ओवर वापस इसे चेन्नई की तरफ मोड़ देगा. शिवम दुबे और मैथ्यू शॉर्ट हैं. दुबे पर जिम्मा है आज. अगले दो ओवर में या तो रन आएंगे या फिर विकेट. पिछले ओवर से 5 रन आए हैं. रेड्डी के 3 ओवर हो चुके हैं और उन्होंने 19 रन दिए हैं और 2 विकेट झटके हैं. चेन्नई को यहां पर बाउंड्री चाहिए.
13.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 120/5
SRH vs CSK Live Score: डेवाल्ड ब्रेविस आउट
डेवाल्ड ब्रेविस आउट हुए. खाता भी नहीं खोल पाए. शिवांग कुमार ने विकेट निकाला. लॉन्ग-ऑफ पर लियाम लिविंगस्टोन ने कैच किया. फुल गेंद ऑफ स्ंटप की लाइन में. उसे खड़े-खड़े उड़ाने का प्रयास किया. गेंद की लेंथ तक नहीं पहुंच पाए. मैच रोमांचक हो चुका है.
11.4 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 113/5
SRH vs CSK Live Score: 54 में चाहिए 83
चेन्नई को अब 54 गेंद में जीत के लिए 83 रन चाहिए. जरूरी रन रेट बढ़कर 9.22 का हो चुका है. चेन्नई को एक ओवर यहां पर बड़ा चाहिए. क्रीज पर डेवाल्ड ब्रेविस और मैथ्यू शॉर्ट हैं. मौजूदा रन रेट 10.18 का है. चेन्नई यहां पर कोई विकेट नहीं गंवाना चाहेगी.
11.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 112/4
SRH vs CSK Live Score: सरफराज खान आउट
सरफराज खान आउट हुए. चेन्नई सुपर किंग्स को यहां पर चौथा झटका लगता हुआ. पैरों पर गेंद थी. उसे फ्लिक किया. उनके हाथ से बल्ला छूट गया था. गेंद सीधे डीप मिड विकेट पर खड़े फील्डर के हाथों में गई. सरफराज 19 गेंदों में तीन चौकों के दम पर 25 रन बनाकर आउट हुए.
10.4 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 112/4
SRH vs CSK Live Score: चेन्नई को 60 में चाहिए 84
चेन्नई सुपर किंग्स को आखिरी के 10 ओवरों में जीत के लिए 84 रन चाहिए. जरूरी रन रेट बढकर अब 8.40 का हो चुका है. सरफराज और मैथ्यू शॉर्ट सेट हो चुके हैं और वो अगले कुछ ओवर में गियर बदलना चाहेंगे. पिछले ओवर से 7 रन आए हैं. चेन्नई ने 111 रन बना लिए हैं. चेन्नई, हैदराबाद के मुकाबले अधिक पीछे नहीं है.
10.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 111/3
SRH vs CSK Live Score: अच्छा ओवर रहा यह
यह अच्छा ओवर रहा. 8 रन आए इससे. सरफराज खान ने ओवर की आखिरी गेंद पर चौका जड़ा. सरफराज और मैथ्यू शॉर्ट साझेदारी के प्रयास में हैं यहां पर. चेन्नई को अब 66 गेंद में जीत के लिए 91 रन चाहिए. मौजूदा रन रेट अी 11.55 का है और जरूरी रन रेट 8.27 का.
9.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 104/3
SRH vs CSK Live Score: चेन्नई 100 के करीब
चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 100 के करीब है. सरफराज खान और मैथ्यू शॉर्ट की नजरें यहां पर साझेदारी करने की है. चेन्नई को 72 गेंद में जीत के लिए 99 रन चाहिए. जरूरी रन रेट 8.25 का है. अगर दोनों ऐसे ही खेलते रहे तो चेन्नई इसे आसानी से जीत सकती है.
8.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 96/3
SRH vs CSK Live Score: पावरप्ले पूरा
पावरप्ले पूरा हुआ. चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले ओवर में 10 रन बटोरे हैं. जबकि एक विकेट भी गंवाया है. चेन्नई को अब 84 गेंद में जीत के लिए 119 रन चाहिए. जरूरी रन रेट 8.50 का है और मौजूदा रन रेट 12.66 का है. हैदराबाद ने पावरप्ले में 75 रन बनाए थे और दो विकेट गंवाए थे. चेन्नई उससे अधिक पीछे नहीं है.
6.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 76/3
SRH vs CSK Live Score: चेन्नई को तीसरा झटका
चेन्नई को तीसरा झटका लगा है. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को जाना होगा. यह इस मैच के लिहाज से बड़ा विकेट है. बहुत बड़ा विकेट. अच्छी शुरुआत के बाद चेन्नई लड़खड़ाई. शरीर की लाइन पर शॉर्ट गेंद. पुल का प्रयास किया, लेकिन तेज रफ्तार के होने से समय नहीं मिल पाया. गेंद बल्ले से लगकर कीपर के हाथों में गई. इशान मलिंगा ने आते ही विकेट लिया.
5.1 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 66/3
SRH vs CSK Live Score: क्लासेन का जबरदस्त कैच
हेनरिक क्सालेन ने जबरदस्त कैच लपका है. नितीश रेड्डी के खाते में सफलता आई है. म्हात्रे को जाना होगा. मिड ऑफ के ऊपर से मारने का प्रयास था. एक बार को लगा कि वह फील्डर को पार कर चुके हैं, लेकिन क्लासेन ने पूरा स्ट्रैच किया. क्लासेन ने अपनी बाईं तरफ हवा में डाइव लगाई थी. गेंद उनके हाथ में चिपक गई. चेन्नई सुपर किंग्स को दूसरा झटका लगता हुआ. आयुष म्हात्रे 13 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए.
4.4 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 66/2
SRH vs CSK Live Score: लगड़ाकर खेल रहे हैं
आयुष म्हात्रे ने पिछली गेंद पर सिंगल लिया है. लेकिन वह पैर पर भाग रहे थे. वह बिल्कुल भी ठीक नहीं लग रहे हैं. लेकिन उन्होंने खेलना जारी रखा है.
SRH vs CSK Live Score: आयुष म्हात्रे चोटिल
आयुष म्हात्रे दूसरा रन लेने के दौरान चोटिल हुए. उनकी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आया है. क्रीज के पास पहुंचते ही उनकी स्पीड धीमी हो गई. फिजियो उन पर थोड़ा ध्यान दे रहे हैं. मैक रूका हुआ है यहां पर थोड़ी देर के लिए.
SRH vs CSK Live Score: आयुष म्हात्रे की धुआंधार बल्लेबाजी
आयुष म्हात्रे की धुआंधार बल्लेबाजी जारी है. साबिक को इस ओवर में मार पड़ी है. इस ओवर से 13 रन आए हैं. आयुष म्हात्रे ने अभी तक 5 चौके जड़े हैं. चेन्नई को 96 गेंदों में जीत के लिए 135 रन चाहिए. जरूरी रन रेट 8.43 का है जबकि मौजूदा रन रेट 15 का है.
4.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 60/1
SRH vs CSK Live Score: चेन्नई 50 पार
साकिब आए गेंदबाजी के लिए. वाइड फेंकी और बाई के चार रन मिले. इसके साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 50 पार हुआ. चेन्नई को 102 गेंदों में 143 रन चाहिए.
3.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 51/1
SRH vs CSK Live Score: म्हात्रे मार रहे हैं
आयुष म्हात्रे मार रहे हैं. छक्के के साथ उन्होंने प्रफुल्ल के ओवर की शुरुआत की. इसके बाद ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर चौका जडा. ओवर की आखिरी गेंद पर भी बाउंड्री आई. इस ओवर से 24 रन आए हैं. चेन्नई का रन रेट 15.67 का है. जबकि जरूरी रन रेट 8.71 का है.
3.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 47/1
SRH vs CSK Live Score: म्हात्रे को जीवनदान मिला
रेड्डी अपने ओवर में दूसरा शिकार कर चुके थे. लेकिन क्लासेन ने कैच ड्रॉप किया. स्टंप की लाइन पर फुल लेंथ की गेंद. म्हात्रे ने उसे लॉन्ग ऑफ की तरफ हवा में उड़ा दिया. क्लासेन मिड ऑन से भागे. डाइव लगाकर कैच लपकने का प्रयास किया.लेकिन सफल नहीं हुए. दूसरे ओवर से 8 रन आए हैं.
2.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 23/1
SRH vs CSK Live Score: संजू सैमसन आउट
नितीश कुमार रेड्डी...अपनी पहली ही गेंद पर विकेट हासिल किया है वो भी संजू सैमसन का. हेनरिक क्लासेन ने कैच किया. SRH के लिए बहुत बड़ा विकेट है. ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट लेंथ गेंद, पड़ने के बाद बल्ले से दूर गई, संजू पुल के लिए गए. कनेक्शन हुआ ही नहीं और बल्ले के निचले हिस्से पर लगाकर गेंद खड़ी हुई. क्लासेन ने मिड विकेट पर कैच लपका.
1.1 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 15/1
SRH vs CSK Live Score: हिंगे को पड़ी मार
वो मैच दूसरा था...यह मैच दूसरा है...प्रफुल्ल हिंगे को पहले ही ओवर में मार पड़ी है. ओवर की आखिरी दो गेंदों पर ऋतुराज गायकवाड़ ने दो चौके जड़े. पहले ओवर से 15 रन आए हैं.
1.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 15/0
SRH vs CSK Live Score: छक्के से शुरुआत
संजू सैमसन ने छक्के के साथ रन चेज की शुरुआत की है. जबरदस्त शॉर्ट था यह. फाइन लेग पर फील्डर था. इसी शॉर्ट के लिए. लेकिन वह सिर्फ दर्शक रहा. शॉर्ट इतना करारा था. शरीर पर शॉर्ट गेंद और उस पर पुल शॉर्ट खेला. प्रफुल्ल हिंगे ने जश्न मनाने के लिए अपने हाथ फैला लिए क्योंकि बॉल सीधे फाइन लेग की तरफ गई. लेकिन हिंगे को अपना जश्न बीच में रोकना पड़ा.
SRH vs CSK Live Score: चेन्नई ने शुरू किया रन चेज
चेन्नई सुपर किंग्स ने रन चेज शुरू कर दिया है. संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ की सलामी जोड़ी क्रीज पर है. हैदराबाद के लिए प्रफुल्ल हिंगे के हाथों में गेंद है.
SRH vs CSK Live Score: अभिषेक का मेगा रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा ने आईपीएल में गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 2 हजार रन बनाने के मामले में क्रिस गेल और वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अभिषेक ने 1193 गेंदों में 2 हजार रन पूरे किए हैं, जबकि सहवाग ने 1211 गेंदों में ऐसा किया था, जबकि क्रिस गेल ने 1251 गेंदों में.
2000 IPL रन के लिए सबसे कम गेंदें खेली गईं
1120 - आंद्रे रसेल
1193 - अभिषेक शर्मा*
1198 - निकोलस पूरन
1211 - वीरेंद्र सहवाग
1251 - क्रिस गेल
SRH vs CSK Live: चेन्नई को 195 का लक्ष्य
क्लासेन ने 39 गेंदों में 59 रनों की पारी खेली. जबकि अभिषेक ने 22 गेंदों में 59 रन बनाए. चेन्नई के लिए अंशुल कंबोज और जेमी ओवरटर्न के खाते में 3-3 विकेट आए.
SRH vs CSK Live: चेन्नई को 195 का लक्ष्य
चेन्नई सुपर किंग्स को 195 का लक्ष्य मिला है. क्लासेन के विकेट से हैदराबाद काफी पीछे रह गई, जबकि शुरुआती ओवर नें भले ही चेन्नई पिछ़डी हो, लेकिन गेंदबाजों ने आखिरी ओवर में जबरदस्त वापसी की है. गेंदबाजों ने अपना काम कर दिया है. अगर ओस आई तो यह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए काफी आसान होने वाला है. लेकिन अगर ओस नहीं रही तो सही लेंथ पर गेंद से चेन्नई के बल्लेबाजों को परेशानी होगी. पहले विकेट के लिए 75 रनों की साझेदारी के बाद मुकेश कुमार ने जो झटके दिए, उसके बाद से विकेटों का सिलसिला रुका नहीं. क्लासेन ने बीच के ओवरों में पचासा जड़ एक छोर संभाला.
SRH vs CSK Live: हैदराबाद को आठवीं सफलता
सनराइजर्स हैदराबाद को आठवीं सफलता मिली. अंशुल कंबोज को जाना होगा. शिवांग लौटे. गुरजपनीत सिंह ने कैच लपका. 8 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए. दो गेंद में अगर 6 रन आ जाते हैं तो हैदराबाद का स्कोर 200 होगा.
SRH vs CSK Live: आखिरी ओवर
अब आखिरी ओवर बाकी है. पिछले कुछ ओवरों में विकेट लेकर चेन्नई ने अच्छी वापसी की है. पिछले ओवर से 8 रन आए है. क्रीज पर शिवांग हैं और स्ट्राइक उनके ही पास है.
19.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 187/7
SRH vs CSK Live: सलिल अरोड़ा आउट
हैदराबाद को सातवां झटका लगा अब. सलिल अरोड़ को जाना होगा. गुरजपनीत सिंह के खाते में सफलता आई. लेफ्ट-आर्म एंगल से वाइड लाइन पर गेंद. सलिल गेंद को सही से कनेक्ट नहीं कर पाए. डीप कवर की तरफ खेल दिया. लेकिन डेवाल्ड ब्रेविस ने कैच लपका.
18.1 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 179/7
SRH vs CSK Live: कंबोज का जबरदस्त कैच
अंशुल कंबोज का जबरदस्त कैच रहा. इस ओवर से 2 रन आए. अब दो ओवर बाकी हैं. हैदराबाद यहां से 200 का स्कोर कर पाएगी, यह तो नहीं लगता. अगर क्लासेन होते तो यह स्कोर 200 पार भी हो सकता था. सलिल अरोड़ और लियाम लिविंगस्टोन क्रीज पर हैं अभी. लिविंगस्टोन ट्रेविस हेड की जगह आए हैं.
18.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 179/6
SRH vs CSK Live: क्लासेन बोल्ड
हेनरिक क्लासेन बोल्ड हुए. अंशुल कंबोज ने बड़ा विकेट हासिल किया. क्लासेन के आउट होने से उन्होंने कुल स्कोर में 20-25 रन कम कर दिए हैं. वाइड यॉर्कर थी, क्लासेन ने दूर से ड्राइव किया. बल्ले का अंदरूनी किनारा लगा. लेकिन गेंद स्टंप पर जा लगी. क्लासेन 39 गेंदों में छह चौके और दो छक्के के दम पर 59 रनों की पारी खेलकर आउट हुए.
17.2 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 177/6
SRH vs CSK Live: अच्छा ओवर रहा यह
SRH vs CSK Live: जेमी ओवरटर्न के 4 ओवर पूरे हुए. उन्होंने पिछले ओवर में 14 रन दिए हैं. 3 विकेट लिए हैं आज उन्होंने 37 रन देते हुए. अब 3 ओवर बाकी हैं. हैदराबाद क्या 200 पार कर जाएगी, क्लासेन पर जिम्मा है.
17 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 177/5
SRH vs CSK Live: अब 4 ओवर बाकी
SRH vs CSK Live: अब चार ओवर बाकी है. पिछले ओवर से 9 रन आए हैं. क्लासेन का पचासा हो चुका है. देखना मजेदार होगा कि आखिरी के 4 ओवर में कितने रन आते हैं.
16 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 163/5
SRH vs CSK Live: क्लासेन की फिफ्टी
हेनरिक क्लासेन की फिफ्टी हुई. यह उनकी 10वीं फिफ्टी है. सिंगल लेकर उन्होंने अपना पचासा पूरा किया. 32 गेंद लिए हैं.
15.2 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 161/5
SRH vs CSK Live: हैदराबाद 150 पार
सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 150 पार हुआ. पिछले ओवर से 6 रन आए हैं. क्लासेन अपने अर्द्धशतक के करीब हैं. यहां से पांच ओवर बाकी रहेंगे. देखना होगा कि हैदराबाद कितना स्कोर कर पाती है. पिछले ओवर की पांचवीं गेंद पर सलिल अरोड़ा ने चौका जड़ा है.
15.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 154/5
SRH vs CSK Live: 6 ओवर बाकी
अब आखिरी के 6 ओवर बाकी हैं. हैदराबाद भले ही विकेट गंवा रही हो, लेकिन उसने रन रेट को कम नहीं होने दिया है. इस पिच पर 200 का स्कोर अच्छा लग रहा है. अगर ओस नहीं पड़ती है, तो क्या विकेट और स्लो हो जाएगा? चेन्नई की कोशिश हैदराबाद को 180-190 के अंदर रोकने पर होगी. हैदराबाद कितने स्कोर कर जा पाएगी, यह निर्भर करेगा क्लासेन पर.
14.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 148/5
SRH vs CSK Live: नितीश रेड्डी आउट
रेड्डी और क्लासेन की साझेदारी को तोड़ा जेमी ओवरटन ने. हैदराबाद को पांचवां झटका लगा है. मैट शॉर्ट ने जबरदस्त कैच लपका. शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद. ऑफ स्टंप के बाहर. धीमी गति से डाली गई थी गेंद. नितीश ने उसे पुल किया. लेकिन उछाल से मात खा गए. लॉन्ग ऑन पर मैथ्यू शॉर्ट ने हवा में उछलते हुए दोनों हाथों से जबरदस्त कैच लपका.
13.5 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 147/5
SRH vs CSK Live: नूर का अच्छा ओवर
नूर अहमद का यह अच्छा ओवर रहा. इस ओवर में उन्होंने सिर्फ 8 रन दिए. क्लासेन ने ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका लगाया. हैदराबाद इस मैच में कम से कम 200 का स्कोर करना चाहेगी. उसका रन रेट 10 से अधिक का है और यह हो सकता है.
13.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 139/4
SRH vs CSK Live: रेड्डी के बल्ले से आया जबरदस्त छक्का
नितीश रेड्डी के बल्ले से जबरदस्त छक्का आया है. गुरजपनीत सिंह की आखिरी गेंद पर उन्होंने बड़े ही आसानी से लॉन्ग ऑन पर हवाई फायर करके छह रन बटोर लिए. नितीश ने बड़े आराम से शॉर्ट खेला. लेकिन इसमें ताकत जबरदस्त रही. पिछले ओवर से 13 रन आए.
12.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 131/4
SRH vs CSK Live: हैदराबाद को साझेदारी की जरूरत
सनराइजर्स हैदराबाद को यहां पर साझेदारी की जरूरत है. क्रीज पर नितीश कुमार रेड्डी और हेनरिक क्लासेन की जोड़ी मौजूद है. जेमी ओवरटन ने अपने पिछले ओवर में 6 रन दिए और एक विकेट भी लिया. चेन्नई को यहां पर इस साझेदारी को तोड़नी है. इस पिच पर 190 के ऊपर का कोई भी स्कोर बेहतर होगा.
11.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 118/4
SRH vs CSK Live: हैदराबाद को चौथा झटका
सनराइजर्स हैदराबाद को चौथा झटका लगा है. जेमी ओवरटर्न अब हैट्रिक पर हैं. उन्होंने अटैक पर आते ही अनिकेत का विकेट निकाला. विकेट पर शॉर्ट बॉल. इसमें अतिरिक्त बाउंस था. अनिकेत इस उछाल के लिए तैयार नहीं थे. पुल शॉर्ट खेलने गए लेकिन कनेक्शन सही नहीं हुआ था. नूर ने कैच लपकने में कोई गलती नहीं की. हैदराबाद अब यहां पर कोई और विकेट नहीं गंवाना चाहेगी.
10.1 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 112/4
SRH vs CSK Live: क्लासेन और अनिकेत पर जिम्मा
क्रीज पर अभी हेनरिक क्लासेन और अनिकेत वर्मा हैं और दोनों पर जिम्मा लड़खड़ा रही हैदराबाद को संभालने का जिम्मा होगा. पिछले ओवर से 7 रन आए हैं. चेन्नई ने वापसी तो अच्छी की है, देखना होगा कि क्लासेन कब तक क्रीज पर रहेंगे. हैदराबाद के 100 रन पूरे हो चुके हैं.
9.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 100/3
SRH vs CSK Live: संजू ने लिया गजब का रिव्यू
सनराइजर्स हैदराबाद को तीसरा झटका लगा. अभिषेक शर्मा 59 रन बनाकर आउट. अकेले संजू सैमसन ने अपील की थी. गेंदबाज ने भी दिलचस्पी नहीं दिखाई. लेकिन चेन्नई ने रिव्यू लेने का फैसला लिया. अल्ट्राएज में दिखा कि गेंद बल्ले का किनारा लेकर गई थी विकेटकीपर के दस्तानों में. अच्छी शुरुआत के बाद हैदराबाद की बल्लेबाजी लड़खड़ाती हुई.
8.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 93/3
SRH vs CSK Live: अभिषेक को जीवनदान
ये क्या किया शिवम दुबे कैच छोड़ दिया और वो भी अभिषेक शर्मा का. लड्डू कैच था. नूर अहमद ने अभिषेक को जाल में फंसा ही लिया था. वह तेज़ फील्डर नहीं है. कैच लेने के लिए थोड़े आलसी दिखे. गेंद दुबे के हाथ में आकर छिटक गई.
6.5 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 83/2
SRH vs CSK Live: हैट्रिक पर मुकेश चौधरी
ये क्या हुआ...मुकेश चौधरी अब हैट्रिक पर हैं. ईशान किशन खाता भी नहीं खोल पाए. अभिषेक की तूफानी पारी से हैदराबाद के लिए पावरप्ले काफी बढ़िया जा रहा था. लेकिन मुकेश ने इसे अंत में चेन्नई की तरफ मोड़ने का प्रयास किया है. लगातार गेंदों पर विकेट झटके. यह कैच भी ऋतुराज गायकवाड़ ने लिया मिड ऑफ पर. काफी आसान कैच था. स्लॉट में बॉल थी. ईशान को गिफ्ट मिला और वो इस पर बड़ा शॉर्ट खेलने गए. लेकिन बैलेंस बिगड़ा.
6.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 75/2
SRH vs CSK Live: हैदराबाद को पहला झटका
सनराइजर्स हैदराबाद को पहला झटका लगा है. ट्रेविस हेड ने दूसरे छोर से रन बरसाना शुरू किया. ओवर में वो तीन चौके लगा चुके थे. लेकिन मुकेश चौधरी ने अच्छी वापसी की. कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने कैच किया. CSK कप्तान का शानदार डाइविंग कैच. राउंड द विकेट आए थे, वाइड यॉर्कर की चाल थी. हेड शायद इसे ठीक से नहीं समझ पाए. ट्रेविस हेड 20 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए. पारी के दौरान तीन चौके और एक छक्का लगाया.
5.5 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 75/1
SRH vs CSK Live: अभिषेक शर्मा ने उड़ाया गर्दा
अभिषेक शर्मा ने गर्दा उड़ा दिया है. पावरप्ले के अंदर ही फिफ्टी ठोकी. 15 गेंद लिए हैं इसके लिए. छक्के के साथ पचासा पूरा किया. मैथ्यू शॉर्ट के शुरुआती दो ओवर तो ठीक रहे थे, लेकिन इस ओवर में कप्तान का दांव उलटा पड़ा. अभिषेक ने चौकों-छक्कों की बरसात कर दी. ओवर की दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर अभिषेक ने चौका जड़ा. जबकि पांचवीं और छठी गेंद पर छक्का लगाया. इस ओवर से 25 रन आए हैं. पावरप्ले का आखिरी ओवर बाकी है अभी.
5.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 63/0
SRH vs CSK Live: इस ओवर से आए 9 रन
इस ओवर से 9 रन आए. अभिषेक ने दूसरी गेंद पर छक्का जड़ा है. शानदार शॉर्ट रहा यह. अभिषेक आज अच्छे टच में हैं. क्या वो आज एक तूफानी पारी खेलेंगे? पिछले मैच में फ्लॉप हुए थे.
3.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 23/0
SRH vs CSK Live: अभिषेक के बल्ले से आया छक्का
अभिषेक शर्मा ने छक्के के साथ मुकेश चौधरी का स्वागत किया. खराब गेंद थी. अभिषेक के स्लॉट में और उन्होंने थैंक्यू कहा और छह रन बटोर लिए. इसके बाद अच्छी वापसी की चौधरी ने. इस ओवर से 10 रन आए.
2.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 14/0
SRH vs CSK Live: पहला ओवर पूरा
चलिए पहला ओवर पूरा हुआ. मैथ्यू शॉर्ट ने अच्छी शुरुआत दिलाई है. इस ओवर से सिर्फ 4 रन आए है. अगला ओवर फेंकने मुकेश चौधरी आएंगे. ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा पर पावरप्ले में हैदराबाद को अच्छी शुरुआत दिलाने का जिम्मा है.
1.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 4/0
SRH vs CSK Live: शुरू हुआ एक्शन
चलिए एक्शन शुरू हुआ. हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की सलामी जोड़ी क्रीज पर है. चेन्नई के लिए मैथ्यू शॉर्ट गेंदबाजी की शुरुआत कर रहे हैं आज.
SRH vs CSK Live Score: दोनों टीमों के इम्पैक्ट सब्स
सनराइजर्स हैदराबाद इम्पैक्ट सब्स: स्मरण रविचंद्रन, हर्ष दुबे, लियाम लिविंगस्टोन, दिलशान मदुशंका, हर्षल पटेल
चेन्नई सुपर किंग्स इम्पैक्ट सब्स: आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, रामकृष्ण घोष, मैट हेनरी
SRH vs CSK Live Score: धोनी नहीं खेल रहे आज
चलिए आज भी धोनी नहीं खेल रहे हैं अब यह साफ है. थाला फैंस को अभी और इंतजार करना होगा. दूसरी तरफ बेंगलुरु और दिल्ली काा मैच रोमांचक हो चला है. दोनों टीमें हार नहीं मान रही हैं.
SRH vs CSK Live Score: ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेट कीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, प्रफुल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा
चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग XI: संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह
SRH vs CSK Live Score: रवि शास्त्री से हुआ ब्लंडर
रवि शास्त्री से एक गलती हुई है. वह टॉस के दौरान चेन्नई के कप्तान से यह पूछना भूल गए कि आज वो किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर रहे हैं. क्या धोनी खेल रहे हैं, इस पर से थोड़ी देर में संस्पेंस हटेगा.
SRH vs CSK Live Score: चेन्नई ने जीता टॉस
चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीता है और हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी थमाई है. हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव हुआ है.
SRH vs CSK Live Score: टॉस का टाइम
दोनों ही कप्तान क्रीज पर हैं. हैदराबाद के लिए ईशान किशन आए हैं. गायकवाड़ हैं. सिक्का उछालेंगे ईशान किशन. दोनों ही टीमों के फैंस बड़ी संख्या में मैदान पर आए हुए हैं.
SRH vs CSK Live Score: थोड़ी देर में टॉस
हैदराबाद और चेन्नई के बीच मुकाबले का टॉस थोड़ी देर में होने वाला है. दोनों ही टीमें चोटिल खिलाड़ियों और आउट ऑफ फॉर्म चल रहे बल्लेबाजों से परेशान हैं.
SRH vs CSK Live Score: ऐसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स का जीत-हार का रिकॉर्ड 15-7 का है. लेकिन हैदराबाद में यह रिकॉर्ड 3-2 का है. वहीं 2023 के बाद से दोनों टीमों ने 2-2 मैच जीते हैं.
SRH vs CSK LIVE Score: गायकवाड़ का रिकॉर्ड काफी खराब
ऋतुराज गायकवाड़ का आईपीएल 2026 अभी तक अच्छा नहीं गया है. IPL 2026 में कम से कम तीन बार बैटिंग करने वाले ओपनर्स में, रुतुराज गायकवाड़ के बल्ले से कुल 63 रन आए हैं. इस दौरान उनका औसत 12.60 का और स्ट्राइक रेट 105 का है, जो बाकियों की तुलना में काफी कम है.
SRH vs CSK LIVE Score: अभिषेक कोई कमाल दिखाएंगे?
क्या अभिषेक शर्मा कोई कमाल दिखा पाएंगे? पिछले मैच में डक हुए थे. इस साल टी20 में वह सात मौकों पर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं. जो टी20 क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज का सबसे अधिक है. देखना होगा कि अपने होम ग्राउंड पर आज वह कोई कमाल दिखा पाते हैं या नहीं.
SRH vs CSK LIVE Score: क्या धोनी खेलेंगे आज का मैच
क्या चेन्नई सुपर किंग्स के लिए महेंद्र सिंह धोनी आज का मैच खेलेंगे? इसकी संभावना काफी कम है. धोनी की वापसी की कोई रिटर्न डेट नहीं आई है.
SRH vs CSK LIVE Score: ऐसी हैं दोनों टीमें
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, खलील अहमद, मैथ्यू शॉर्ट, अकील हुसैन, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, मैट हेनरी, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, उर्विल पटेल, अमन खान, ज़कारी फाउलकेस, रामकृष्ण घोष
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेट कीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, कामिंडू मेंडिस, जीशान अंसारी, दिलशान मदुशंका, क्रेन्स फुलेट्रा, ओंकार तारमाले, अमित कुमार, गेराल्ड कोएत्ज़ी
SRH vs CSK LIVE Score: स्वागत है आपका
नमस्कार स्वागत है आपका एनडीटीवी स्पोर्ट्स पर. दिन का दूसरा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाना है. हैदराबाद ने होम ग्राउंड पर पिछले मैच में राजस्थान को बुरी तरह से हराया था. प्रफुल्ल और साबिक, दो नए स्टार लीग को मिले थे, आज क्या होगा? देखना मजेदार होने वाला है.