विज्ञापन
This Article is From Jun 13, 2021

Benefits Of Eating Onion: गर्मियों में कच्ची प्याज खाने के चार कमाल के फायदे

Health Benefits Of Eating Onion: प्याज लगभग हर घर में खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल की जाती है. प्याज को सलाद के रूप में खूब इस्तेमाल किया जाता है. आपको बता दें कि गर्मियों के मौसम में कच्ची प्याज को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है.

Benefits Of Eating Onion: गर्मियों में कच्ची प्याज खाने के चार कमाल के फायदे
Benefits Of Eating Onion: गर्मियों में लू से बचने के लिए भी प्याज का इस्तेमाल किया जाता है.
  • प्याज के सेवन से शरीर को इंफेक्शन के खतरे से बचाया जा सकता है.
  • प्याज में एंटी-एलर्जिक, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-कार्सिनोजेनिक गुण होते हैं
  • गर्मियों में प्याज के सेवन से शरीर को ठंडक मिलती है.

Benefits Of Eating Onion In Hindi:  प्याज लगभग हर घर में खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल की जाती है. प्याज को सलाद के रूप में खूब इस्तेमाल किया जाता है. आपको बता दें कि गर्मियों के मौसम में कच्ची प्याज को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. प्याज को गर्मियों के मौसम में खूब खाया और पसंद किया जाता है. गर्मियों में लू से बचने के लिए भी प्याज का इस्तेमाल किया जाता है. प्याज में एंटी-एलर्जिक, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-कार्सिनोजेनिक गुण होते हैं. इसके अलावा प्याज में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, बी6, बी-कॉम्प्लेक्स और सी भी पाया जाता है. प्याज के सेवन से शरीर को इंफेक्शन के खतरे से बचाया जा सकता है. इतना ही नहीं प्याज में पाए जाने वाले तत्व गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम भी करते हैं. तो चलिए आज हम आपको प्याज खाने के फायदे बताते हैं.

प्याज खाने के फायदेः (Pyaaz Khane Ke Fayde)

1. पाचनः

अगर आप भी पाचन की समस्या से परेशान हैं तो प्याज का सेवन करें. प्याज को आप सलाद के रूप में इस्तेमाल कर पाचन तंत्र को मजबूत और पेट को स्वस्थ रख सकते हैं.

5almul8g

अगर आप भी पाचन की समस्या से परेशान हैं तो प्याज का सेवन करें. Photo Credit: iStock

2. आयरनः

प्याज को आयरन, फोलेट और पोटेशियम के गुणों से भरपूर माना जाता है. प्याज के सेवन से शरीर को हेल्दी और आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है.

3. ठंडकः

गर्मियों में प्याज के सेवन से शरीर को ठंडक मिलती है. प्याज में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो गर्मी से बचाने और शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद कर सकते हैं.

4. इंफेक्शनः

प्याज इंफेक्शन से बचाने में मददगार मानी जाती है. प्याज में एंटी-एलर्जिक, एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह के इंफेक्शन से बचाने में मदद कर सकते हैं.

What Happens During Menopause? | बात-बात पर आता है रोना, हो सकता है मेनोपॉज का लक्षण, जानें सबकुछ

सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Diabetes Dessert: डायबिटीज रोगियों के लिए बेस्ट है ये शुगर फ्री फिरनी
Benefits Of Eating Grapes: इम्यूनिटी को बढ़ाने से लेकर वजन को घटाने तक, अंगूर खाने के जबरदस्त लाभ
Cashews For Health: काजू खाने के 8 कमाल के फायदे
Pesto Chicken: डिनर में चाहते हैं कुछ यूनिक तो ट्राई करें पेस्तो चिकन रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Onion Benefits, Onion Benefits For Digestion, Onion Benefits For Diabetes, Onion Benefits In Hindi, Onion And Diabetes, Onion For Health, Onion For Summer, Benefits Of Eating Onion, Pyaaz Khane Ke Fayde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com