भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच आज खेला जाएगा. पहले टी-20 में भारत के ओपनर अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका होगा. अभिषेक टी-20 इंटरनेशनल में 2000 रन पूरा करने से केवल 74 रन दूर हैं. अभिषेक ने अबतक 61 पारी में 1926 रन रन बनाए हैं. भारत के विस्फोटक ओपनर के पास सबसे कम गेंद खेलकर 2000 टी-20 इंटरनेशनल रन पूरा करने का मौका होगा. बता दें कि टी-20 इंटरनेशनल में सबसे कम गेंद खेलकर 2000 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड इस समय सूर्यकुमार यादव के नाम है. सूर्या ने 1164 गेंद खेलकर टी-20 इंटरनेशनल में 2000 रन पूरे किए थे. वहीं, अबतक अभिषेक ने टी20 इंटरनेशनल में 987 गेंद खेली है. वहीं, 2000 रन पूरा करने से अभिषेक केवल 74 रन दूर हैं. ऐसे में अभिषेक के पास सूर्या के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए काफी गेंदें बची हुई है.
इस मामले में वर्तमान में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के बाबर आजम हैं. बाबर ने 1289 गेंद खेलकर 2000 टी-20 इंटरनेशनल रन पूरा किए थे, तीसरे नंबर पर मोहम्मद रिजवान हैं. रिजवान ने 1326 गेंद खेलकर यह मुकाम हासिल किया था. भारत के विराट कोहली इस समय तीसरे नंबर पर हैं कोहली ने 1386 गेंद खेलकर 2000 टी20 इंटरनेशनल रन अपने करियर में पूरा करने में सफलता हासिल की थी. इसके बाद पांचवें नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच हैं. फिंच ने 1436 गेंद खेलकर टी-20 इंटरनेशनल में 2000 रन पूरा करने का कमाल कर दिखाया था.
टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम गेंदों में 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज
- सूर्यकुमार यादव (भारत) - 1164 गेंद
- बाबर आजम (पाकिस्तान) - 1289 गेंद
- मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान) - 1326 गेंद
- विराट कोहली (भारत) - 1386 गेंद
- एरॉन फिंच (ऑस्ट्रेलिया) - 1436 गेंद
टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का पूरा स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन, तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर
टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज का पूरा स्क्वाड: शे होप (कप्तान), रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, शिमरोन हेटमायर, अकील होसेन, आमिर जंगू, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर
यह भी पढ़ें | वैभव सूर्यवंशी को लेकर कोच ने साफ की रणनीति, बोले- प्लेइंग इलेवन में न खेलने या बेंच पर बैठने...
यह भी पढ़ें | भारत-वेस्टइंडीज पहला टी20 आज, फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?
यह भी पढ़ें | अभिषेक-संजू ओपनर, नंबर 3 ईशान किशन, वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 में ऐसी हो सकती है भारतीय प्लेइंग 11
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं