विज्ञापन

Kitchen Hack: बारिश में गेहूं को घुन से कैसे बचाएं? ये रहा देसी जुगाड़

बारिश के मौसम में गेहूं में घुन और सुंडी लग जाती है? नीम की पत्तियों, माचिस की तीलियों और सही तरीके से स्टोर करने के इन आसान उपायों से आपका अनाज पूरे साल खराब नहीं होगा.

Kitchen Hack: बारिश में गेहूं को घुन से कैसे बचाएं? ये रहा देसी जुगाड़
गेहूं में क्या डालें कि घुन ना लगे?
NDTV

बारिश के दिनों में घर में रखे अनाज को बचाना एक बड़ी चुनौती बन जाता है. हवा में चिपचिपापन और नमी इतनी बढ़ जाती है कि गेहूं में छोटे-छोटे घुन और सुंडी बहुत तेजी से पनपने लगते हैं. अगर शुरुआत में ध्यान न दिया जाए, तो देखते ही देखते पूरी टंकी का गेहूं खराब हो जाता है. सही तरीका अपनाया जाए तो बिना ज्यादा झंझट के अनाज को पूरे साल के लिए महफूज रखा जा सकता है.

अनाज भरने से पहले करें ये काम

गेहूं को टंकी या ड्रम में बंद करने से पहले 2-3 दिन तक कड़क धूप दिखाना सबसे जरूरी कदम है. धूप से अनाज के अंदर की बची-कुची नमी पूरी तरह खत्म हो जाती है. एक बात का खास ध्यान रखें कि धूप से गरम हुआ गेहूं तुरंत ड्रम में न डालें. उसे पहले किसी छांव वाली जगह पर अच्छी तरह ठंडा होने दें, उसके बाद ही स्टोर करें.

ड्रम और सही जगह का चुनाव:

गेहूं रखने के लिए हमेशा एयरटाइट लोहे या प्लास्टिक की टंकी का इस्तेमाल करें. ड्रम को कभी भी सीधे पक्के फर्श या सीलन वाली दीवार से सटाकर न रखें. ड्रम के नीचे लकड़ी का तख्ता या दो-चार ईंटें जरूर लगा दें, इससे नीचे से आने वाली जमीन की ठंडक और सीलन गेहूं तक नहीं पहुंचेगी.

घर में मौजूद चीजों से करें बचाव:

कीड़ों को भगाने के लिए महंगे केमिकल की जरूरत नहीं है, रसोई और घर के सामान से ही काम हो सकता है:

नीम की पत्तियां:

नीम के सूखे पत्तों को सूती कपड़े में बांधकर छोटी-छोटी पोटलियां बना लें. इन्हें गेहूं भरते वक्त बीच-बीच में अलग-अलग गहराई पर रख दें. नीम की कड़वाहट से घुन आसपास भी नहीं फटकते.

माचिस का देसी तरीका:

माचिस की तीलियों के सिरे पर लगा मसाला कीड़ों को दूर रखता है. कुछ तीलियों को कपड़े में लपेटकर ड्रम के अंदर डाल दें.

जब कीड़े बहुत ज्यादा बढ़ जाएं:

अगर गेहूं में घुन बहुत ज्यादा लग गए हों, तभी सल्फास (एल्युमीनियम फॉस्फाइड) जैसी दवा का इस्तेमाल करें. ये गोलियां बहुत जहरीली होती हैं, इसलिए इन्हें बिना जानकारी के इस्तेमाल न करें. किसी जानकार या कृषि डॉक्टर से पूछकर ही इनका उपयोग करें.

कैसे बनाएं गाजर मटर पुलाव रेसिपी| How To Make Gajar Matar Pulao

इसे ही पढ़ें: 50 रुपये में बनाएं कलौंजी का तेल, सप्ताह में 1 बार लगाने से लंबे और घने हो सकते हैं बाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kitchen Hacks, How To Protect Wheat Flour From Weevils In Flour, Weevils, Gehu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com