विज्ञापन

कम उम्र में झड़ते और टूटते बालों के लिए महंगे शैंपू नहीं, डाइट में शामिल करें ये 4 चीजें

क्या आप भी अपने बालों को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो मार्केट में मिलने वाले महंगे हेयर केयर प्रोड्क्ट नहीं बल्कि, डाइट में इन 4 चीजों को करें शामिल.

कम उम्र में झड़ते और टूटते बालों के लिए महंगे शैंपू नहीं, डाइट में शामिल करें ये 4 चीजें
बालों को हेल्दी रखने के लिए क्या खाएं. (Image iStock)

Tips To Make Hair Healthy: कम उम्र में ही बाल झड़ना, पतले होना और स्कैल्प दिखना आजकल के दौर में एक आम समस्या बन चुकी है. ज्यादातर लोग महंगे शैंपू, हेयर सीरम और हेयर ऑयल पर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं. इस उम्मीद के साथ कि शायद इन समस्याओं से छुटकारा मिल सकेगा. लेकिन फिर भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिलता. जिसकी वजह से अक्सर गुस्सा और चिड़चिड़ाहट भी होने लगती है. लेकिन, आप ऐसा करके बालों को और नुकसान ही पहुंचाते हैं. ये समझना जरूरी है कि हमेशा महंगे साधन ही हेयर केयर के लिए काफी नहीं होते. आपका खाना भी आपके बालों की सेहत तय करता है. इसलिए अपनी डाइट में आप पांच सुपरफूड्स शामिल कर सकते हैं. फिट ट्यूबर ने ऐसे ही कुछ खास फूड्स शेयर किए हैं. जो बालों की सेहत के लिए फायदेमंद हैं.

बालों को मजबूत बनाने वाले सुपर फूड्स- (Super Foods For Healthy Hair)

1. कड़ी पत्ता: आयरन और कॉपर का पावरहाउस-

कड़ी पत्ता बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें आयरन, कॉपर, बीटा कैरोटीन और बी विटामिन्स पाए जाते हैं. जो बालों की जड़ों को न्यूट्रीशन देते हैं. विशेषज्ञों के अनुसार रोज सुबह 4 से 5 ताजे कड़ी पत्ते चबाकर खाने से बाल झड़ना कम हो सकता है. इसका आप पानी बनाकर भी पी सकते हैं.

क्या है करी पत्ते के पानी को बनाने का करीका, यहां जानें...

करी पत्ता को डाइट में शामिल करने के तरीके. (Image NDTV)

2. मेथी दाना: बालों की जड़ों को करता है मजबूत-

मेथी दाने में मौजूद खास तत्व बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं. इसमें विटामिन बी3 भी होता है. जो स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाता है. रातभर भिगोए गए एक चम्मच मेथी दाने को सुबह खाने से अच्छे रिजल्ट्स मिल सकते हैं.

जानें कैसे बनाएं मेथी के दाने का पानी?

आंवला: प्राकृतिक DHT ब्लॉकर-

आंवला को बालों का सुपरफूड कहा जाता है. इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. ये बाल झड़ने के प्रमुख कारण माने जाने वाले DHT हार्मोन के प्रभाव को कम करने में मदद कर सकता है. आंवले का सेवन जूस, मुरब्बा या पाउडर किसी भी रूप में किया जा सकता है.

आंवला को डाइट में कैसे करें शामिल, यहां जानें-

3. पंपकिन सीड्स: हेयर ग्रोथ के लिए सुपर सीड-

पंपकिन सीड्स यानी कद्दू के बीज जिंक और आयरन से भरपूर होते हैं. ये बालों की जड़ों को मजबूत बनाने और हेयर ग्रोथ बढ़ाने में मदद करते हैं. फिट ट्यूबर ने भुने हुए या भिगोए हुए पंपकिन सीड्स खाने की सलाह देते हैं.

जानें कद्दू के बीज को डाइट में शामिल करने का सही तरीका-

4. मूंग दाल: प्रोटीन और आयरन का बेहतरीन स्रोत-

बालों का अधिकांश हिस्सा प्रोटीन से बना होता है. मूंग दाल प्रोटीन के साथ साथ आयरन, जिंक और कई जरूरी पोषक तत्व का खजाना होती है. नियमित रूप से मूंग दाल को भोजन में शामिल करने से बालों की क्वालिटी में सुधार देखा जा सकता है.

मूंग दाल को डाइट में शामिल करने का तरीका-

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: सिर्फ 1 कटोरी पोहे और आटे से 5 मिनट में तैयार करें स्वादिष्ट नाश्ता

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
सीनियर सब एडिटर
दिल से फूडी हूं! इटेलियन, चाइनीज और इंडियन फूड्स खाना ही नहीं उनके बारे में जानना और बात करना भी पसंद है. नए स्वाद और फूड की तलाश का जुनून हर समय रहता... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hair Growth, Healthy Hair, Balo Ko Jhadne Se Kaise Bachaye
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com