संडे हो त्यौहार या फिर पिकनिक, बिना समोसे के सभी अधूरे हैं. समोसा एक ऐसा नाश्ता है जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी बेहद पसंद करते हैं. कुछ लोग समोसे को चटनी के साथ खाना पसंद करते हैं तो कुछ चाय के साथ. पर क्या आप जानते हैं कि तला हुआ समोसा धीरे-धीरे आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाने का काम करता है. डीप फाइड ये समोसा ना सिर्फ तला हुआ होता है बल्कि, इसमें आलू में मौजूद कैलोरी के चलते आपके वजन बढ़ाने में भी भागीदार होता है. इन तमाम चीजों के बावजूद अगर आपका समोसा खाने का मन कर रहा है तो आप बेफिक्र होकर समोसा खा सकते हैं. क्योंकि आज हम आपको समोसे की एक ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसे आप टेंशन फ्री होकर खा सकते हैं. इससे आपकी सेहत को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचेगा. इस समोसे को तलने की बजाय बेक कर के घर में ही बना सकते हैं. आज हम आपके लिए लेकर आए हैं बेक्ड समोसे की बहुत ही सिंपल टेस्टी और हेल्दी रेसिपी.
बेक्ड समोसा बनाने के इंग्रेडिएंट्स-
- बारीक कटा हुआ प्याज
- 1 टुकड़ा अदरक कद्दूकस किया हुआ
- 2 चम्मच करी पाउडर
- 250 ग्राम कटे हुए, छिले हुए आलू
- 50 ग्राम फ्रोजन मटर
- लहसुन की 2 कलियाँ पिसी हुई
- 1 बड़ा चम्मच रिफाइंड तेल
- 1 छोटा चम्मच सरसों का पाउडर
- 75 ग्राम हरी बीन्स
- 4 फिलो शीट
Tea For Diabetes: डायबिटीज के हैं मरीज तो इन चाय का करें सेवन कंट्रोल में रहेगा शुगर लेवल
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
बेक्ड समोसा कैसे बनाएं- How To Make Baked Samosa Recipe:
1. फिलिंग तैयार करें
3 मिनट के लिए प्याज, लहसुन और अदरक को तेल के स्प्रे में भूनें फिर करी पाउडर और सरसों के दाने डालें. इसके बाद 400 एमएल पानी के साथ आलू और बीन्स डालें.
2. फिलिंग को पकाएं और ओवन को गर्म करें
सब्जियों के नरम होने तक 20 मिनट तक पकाएं. आखिरी 5 मिनट.में मटर डालें. ओवन को 200C/ फैन 180C/ गैस 6 तक गर्म करें.
3. समोसा तैयार करें
पेस्ट्री की एक शीट पर तेल लगाएं और फिर तीन स्ट्रिप्स में काट लें. एक पट्टी के टॉप पर 2 टेबल-स्पून मिश्रण रखें और उसी के ऊपर एक ट्राइंगल शेप में मोड़ें. समोसे का आकार बनाने के लिए पेस्ट्री की लंबाई को नीचे की ओर मोड़ते रहें. अब इसे नॉन-स्टिक बेकिंग ट्रे पर रखें.
4. बेक करें और गरमागरम सर्व करें.
बाकी बची हुईं पेस्ट्री और फिलिंग के साथ रिपीट करें. गोल्डन ब्राउन होने तक 18-20 मिनट तक बेक करें. गर्म - गर्म सर्व करें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
