आपने पनीर के पकौड़े तो खाए होंगे लेकिन आलू वाले पनीर पकौड़े शायद ही चखे हों. जी हां, आलू और मसाले के साथ पनीर के पकौड़े बनाएंगे तो इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाएगा. पनीर के ऊपर चटपटा आलू का मसाला लगाइए और इसे बेसन और सूजी के बैटर में डाल कर तल लीजिए. ये क्रिस्पी पनीर आलू पकौड़े आपकी पूरी फैमिली को पसंद आएंगे.
पनीर आलू पकौड़ा बनाने के लिए सामग्री-
- पनीर – 300 ग्राम
- आलू – 2-3
- प्याज – एक
- बेसन – 250 ग्राम
- सूजी – 50 ग्राम
- अदरक
- हरा धनिया
- अजवाइन – एक चम्मच
- हरी मिर्च- दो
- लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
- तेल
- नमक
इंटेंस्ट नींबू का पिकल बनाते वक्त रखेंगे इन बातों का ख्याल तो कभी खराब नहीं होगा अचार

Tea For Diabetes: डायबिटीज के हैं मरीज तो इन चाय का करें सेवन कंट्रोल में रहेगा शुगर लेवल
पनीर आलू पकौड़ा बनाने का तरीका- Aloo Paneer Pakoda Recipe At Home:
- पनीर आलू पकौड़ा एक बड़ी ही यूनिक रेसिपी है, लेकिन इसे बनाना काफी आसान है. सबसे पहले आप आलू को उबाल लें और छीलकर मैश कर लें.
- इधर पनीर को पीसेस में काट कर रख लें.
- इसके बाद प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया को काट लें.
- एक बर्तन में आलू लें उसमें काट कर रखा प्याज, हरा धनिया, मिर्च और नमक डालकर उसे मिला लें.
- इसके बाद एक बर्तन में बेसन का बौटर तैयार करें. इसके लिए बेसन और सूजी को एक साथ पानी डालकर घोलें. इस बैटर में लाल मिर्च पाउडर, नमक और अजवाइन भी डालें.
- इसके बाद पनीर के टुकड़े के ऊपर आलू रख कर उसे पकौड़े का शेप दें. मतलब पनीर अंदर और उसके चारों ओर आलू.
- अब एक कड़ाही गर्म करें और तेल डालें. मीडियम आंच पर पनीर आलू के पकौड़े को बेसन और सूजी वाले बौटर में लपेट कर तेल में डालें और उसे सभी तरफ से सुनहरा होने तक फ्राई कर लें.
- इस पकौड़े को धनिए की हरी चटनी के साथ सर्व करें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं