विज्ञापन

Poshan Patri/Nutrient Check: बाजरा का न्यूट्रिशन प्रोफाइल, 100 ग्राम में कितनी कैलोरी और पोषक तत्व

कई बार लोग बाजरे को हेल्दी समझकर अपनी डाइट में शामिल तो जरूर कर लेते हैं, लेकिन उन्हें ये नहीं पता होता कि इसमें कितनी कैलोरी, प्रोटीन, कार्ब्स और फैट पाया जाता है. इस स्टोरी में आपको बाजरे से जुड़े कई सवालों के जवाब मिल जाएंगे.

Poshan Patri/Nutrient Check: बाजरा का न्यूट्रिशन प्रोफाइल, 100 ग्राम में कितनी कैलोरी और पोषक तत्व
बाजरा में क्या-क्या पाया जाता है?
NDTV

कुछ साल पहले तक बाजरा सिर्फ सर्दियों का पारंपरिक अनाज माना जाता था, लेकिन अब ये हेल्दी डाइट का अहम हिस्सा बन चुका है. न्यूट्रिशनिस्ट भी इसे रोजमर्रा के खानपान में शामिल करने की सलाह देते हैं. इसकी वजह है इसका शानदार न्यूट्रिशन प्रोफाइल. फाइबर, प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम और कई जरूरी विटामिन-मिनरल्स से भरपूर बाजरा शरीर को एनर्जी देने के साथ डाइजेशन और ब्लड शुगर को बैलेंस रखने में भी मदद करता है.

कई बार लोगों के दिमाग में एक सवाल आता है कि 100 ग्राम बाजरे में कितनी कैलोरी होती है? हेड क्लिनिकल न्यूट्रिशन, FMRI गुड़गांव की डॉक्टर दीप्ति खटूजा ने एनडीटीवी से बातचीत में आपके इस सवाल का जवाब दिया है. तो देरी किस बात की है, डॉक्टर दीप्ति से जानते हैं बाजरे से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब.

100 ग्राम बाजरे में कितनी कैलोरी होती है? | 100 gram Bajra Mein Kitni Calorie Hoti Hai

बाजरा को हेल्दी ऑप्शन समझकर ज्यादातर लोग इसे अपनी डाइट में शामिल कर लेते हैं. यह फोलेट, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, जिंक, थायमिन, नियासिन, राइबोफ्लेविन और विटामिन बी-6 का बेहतरीन सोर्स है, लेकिन इसमें कितनी कैलोरी पाई जाती है यह सब जानना चाहते हैं, तो देरी किस बात की है जानते हैं, डॉक्टर दीप्ति से जानते हैं 100 ग्राम बाजरे में कितनी कैलोरी होती है?

  • 100 ग्राम बाजरे के आटे में लगभग 361 कैलोरी होती है. ये रिफाइंड मैदा (करीब 455 कैलोरी) और गेहूं के आटे (करीब 407 कैलोरी) से कम कैलोरी वाला ऑप्शन माना जाता है. 
  • पके हुए बाजरे की बात करें तो लगभग 170 ग्राम (एक कप) में करीब 201 कैलोरी, 6 ग्राम प्रोटीन, 1.7 ग्राम वसा, 40 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 2 ग्राम फाइबर होता है.

100 ग्राम बाजरे के पोषक तत्व

डॉक्टर दीप्ति के अनुसार,

प्रोटीनलगभग 11 ग्राम
फाइबरलगभग 8 से 9 ग्राम
कार्बोहाइड्रेटलगभग 73 ग्राम
कैलोरी361
फैटलगभग 4 ग्राम

बाजरे के न्यूट्रिशन क्यों हैं खास?

  1. बाजरा सिर्फ पेट भरने वाला अनाज नहीं, बल्कि कई जरूरी पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत है.
  2. इसमें मौजूद फाइबर डाइजेशन को बेहतर बनाता है और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है.
  3. यही कारण है कि ये वजन नियंत्रित करने में भी मददगार माना जाता है.
  4. प्रोटीन शरीर की मसल्स को रिपेयर मरम्मत और डेवलप करने में मदद करता है.
  5. वहीं आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने के लिए जरूरी है और एनीमिया के खतरे को कम करने में मददगार हो सकता है.
  6. मैग्नीशियम भोजन को एनर्जी में बदलने, मसल्स और नर्वस सिस्टम के सामान्य कामकाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.
  7. जिंक इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करता है.
  8. जबकि बी समूह के विटामिन शरीर के मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाए रखने में योगदान देते हैं.

किसके लिए फायदेमंद है बाजरा?

बाजरा एक साबुत अनाज है, इसलिए ये धीरे धीरे पचता है और ब्लड शुगर तेजी से नहीं बढ़ने देता. इसी वजह से इसे डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहतर ऑप्शन माना जाता है.

इसके अलावा इसमें मौजूद फाइबर और साबुत अनाज की खासियत हार्ट हेल्थ, वेट मैनेजमेंट और डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं.

रोज कितना और कैसे खाएं?

बाजरे की रोटी, खिचड़ी, दलिया, चीला और सूप जैसी कई स्वादिष्ट चीजें बनाई जा सकती हैं. हालांकि, किसी भी अनाज की तरह इसे भी बैलेंस मात्रा में खाना बेहतर माना जाता है. यदि किसी को थायरॉयड, एलर्जी या डाइजेशन संबंधी समस्या है. तो नियमित रूप से बाजरा खाने से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह लेना उचित रहेगा.

इसे भी पढ़ें: पुरानी से पुरानी कब्ज होगी दूर, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bajra, Bajra Nutrition, Bajra Benefits, Nutrition Value For Health
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com