विज्ञापन

बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए बॉर्नविटा और कॉम्प्लान नहीं, रोज खिलाएं ये 3 चीजें

अगर आप भी अपने बच्चे की हाइट बढ़ाना चाहते हैं, तो डॉ. सलीम जैदी द्वारा बताई कैल्शियम, जिंक विटामिन डी से भरपूर इन 3 चीजों को जरूर खिलाएं.

बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए बॉर्नविटा और कॉम्प्लान नहीं, रोज खिलाएं ये 3 चीजें
बिना सप्लीमेंट बच्चों की हाइट कैसे बढ़ाएं.
NDTV

​हर माता-पिता अपने बच्चे की हाइट और सेहत को लेकर परेशान रहते हैं. कई माता-पिता अपने बच्चे की हाइट बढ़ाने के लिए दूध में बॉर्नविटा, कॉम्प्लान या तरह-तरह के हेल्थ ड्रिंक्स मिलाकर देते हैं. लेकिन क्या सच में इनसे हाइट बढ़ती है और ये बच्चों की सेहत के लिए अच्छे हैं. अगर आप भी मार्केट में मिलने वाली चीजों की जगह घर की हेल्दी सेहतमंद चीजों का रूख करना चाहते हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. 

आपको बता दें कि डॉ. सलीम जैदी का कहना है कि बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए आपको बाजार के महंगे पाउडर या सप्लीमेंट नहीं, बल्कि ग्रोथ के लिए शरीर को कैल्शियम, जिंक और विटामिन डी जैसे जरूरी पोषक तत्व चाहिए होते हैं, जो आपके घर की किचन में मौजूद हैं.  ​आइए जानते हैं उन 3 सुपरफूड्स के बारे में. 

बच्चों की हाइट और हड्डियों की मजबूती के लिए क्या खिलाएं- (Bachhon Ki Hight Badhane Ke Liye Kya Khilaye)

​1. रागी- 

​रागी एक मोटा अनाज है, जिसे अगर सही तरीके से बच्चों को खिलाया जाए, तो यह किसी चमत्कार से कम नहीं है. रागी में दूध से भी ज्यादा कैल्शियम होता है, जो बच्चों की हड्डियों की लंबाई और मजबूती के लिए जरूरी है.

​कैसे खिलाएं- बच्चे अगर रागी सीधा नहीं खाना चाहते, तो आप रागी के आटे से टेस्टी चीला, डोसा या रोटियां बना सकते हैं.  

Latest and Breaking News on NDTV

बच्चों को आप रागी का डोसा बनाकर खिला सकते हैं. (Image NDTV) 

​2. तिल- 

​सफेद या काले तिल में कैल्शियम और जिंक भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. जिंक बच्चों के शरीर में ग्रोथ हार्मोन्स को एक्टिव करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाता है. 

​कैसे खिलाएं- तिल को हल्का भून लें. इसे आप आटे में मिलाकर रोटी या पराठे में लगा कर या एक चम्मच ऐसे ही खिला सकते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

बच्चों की डाइट में भुने तिल को शामिल करें. (Image NDTV) 

​3. देसी घी- 

डॉ. सलीम जैदी के अनुसार, शुद्ध देसी घी में ऐसे फैट्स होते हैं, जो शरीर में विटामिन डी और कैल्शियम को सही तरीके से सोखने में मदद करते हैं. अगर शरीर में सही फैट नहीं होगा, तो कैल्शियम हड्डियों तक नहीं पहुंच पाएगा.

​कैसे खिलाएं- बच्चे को आप रात में सोने से पहले गुनगुने दूध में एक चम्मच घी मिलाकर पीला सकते हैं.  

Latest and Breaking News on NDTV

बच्चों को दूध में घी मिलाकर दे सकते हैं.(Photo Credit: Canva)

ये भी पढ़े- बरसात में आटे को कीड़ों से कैसे बचाएं? जानें स्टोर करने का सही तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kids Height Tips, Bachhon Ki Growth Kaise Badhaye, Bachhe Ki Lambai Kaise Badhegi, Foods For Heights
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com