हर माता-पिता अपने बच्चे की हाइट और सेहत को लेकर परेशान रहते हैं. कई माता-पिता अपने बच्चे की हाइट बढ़ाने के लिए दूध में बॉर्नविटा, कॉम्प्लान या तरह-तरह के हेल्थ ड्रिंक्स मिलाकर देते हैं. लेकिन क्या सच में इनसे हाइट बढ़ती है और ये बच्चों की सेहत के लिए अच्छे हैं. अगर आप भी मार्केट में मिलने वाली चीजों की जगह घर की हेल्दी सेहतमंद चीजों का रूख करना चाहते हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं.
आपको बता दें कि डॉ. सलीम जैदी का कहना है कि बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए आपको बाजार के महंगे पाउडर या सप्लीमेंट नहीं, बल्कि ग्रोथ के लिए शरीर को कैल्शियम, जिंक और विटामिन डी जैसे जरूरी पोषक तत्व चाहिए होते हैं, जो आपके घर की किचन में मौजूद हैं. आइए जानते हैं उन 3 सुपरफूड्स के बारे में.
बच्चों की हाइट और हड्डियों की मजबूती के लिए क्या खिलाएं- (Bachhon Ki Hight Badhane Ke Liye Kya Khilaye)
1. रागी-
रागी एक मोटा अनाज है, जिसे अगर सही तरीके से बच्चों को खिलाया जाए, तो यह किसी चमत्कार से कम नहीं है. रागी में दूध से भी ज्यादा कैल्शियम होता है, जो बच्चों की हड्डियों की लंबाई और मजबूती के लिए जरूरी है.
कैसे खिलाएं- बच्चे अगर रागी सीधा नहीं खाना चाहते, तो आप रागी के आटे से टेस्टी चीला, डोसा या रोटियां बना सकते हैं.

बच्चों को आप रागी का डोसा बनाकर खिला सकते हैं. (Image NDTV)
2. तिल-
सफेद या काले तिल में कैल्शियम और जिंक भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. जिंक बच्चों के शरीर में ग्रोथ हार्मोन्स को एक्टिव करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाता है.
कैसे खिलाएं- तिल को हल्का भून लें. इसे आप आटे में मिलाकर रोटी या पराठे में लगा कर या एक चम्मच ऐसे ही खिला सकते हैं.

बच्चों की डाइट में भुने तिल को शामिल करें. (Image NDTV)
3. देसी घी-
डॉ. सलीम जैदी के अनुसार, शुद्ध देसी घी में ऐसे फैट्स होते हैं, जो शरीर में विटामिन डी और कैल्शियम को सही तरीके से सोखने में मदद करते हैं. अगर शरीर में सही फैट नहीं होगा, तो कैल्शियम हड्डियों तक नहीं पहुंच पाएगा.
कैसे खिलाएं- बच्चे को आप रात में सोने से पहले गुनगुने दूध में एक चम्मच घी मिलाकर पीला सकते हैं.

बच्चों को दूध में घी मिलाकर दे सकते हैं.(Photo Credit: Canva)
ये भी पढ़े- बरसात में आटे को कीड़ों से कैसे बचाएं? जानें स्टोर करने का सही तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं