क्या आपके घर में भी ऐसा होता है कि बच्चे हरी सब्जियां देखते ही मुंह बनाने लगते हैं. आप भी उनके लिए परेशान होती हैं कि आखिर इन हरी सब्जियों में पाए जाने वाले पोषक तत्व बच्चों को कैसे मिलें. ऐसे में आप उन्हें ये हरी सब्जियां खिलाने के अलग-अलग तरीके ढूंढते हैं. बच्चों की उम्र और फिजिकल एक्टिविटी देखते हुए उन्हें हर रोज 1 से 3 कप रंग-बिरंगी सब्जियां खानी चाहिए. ताकि उनकी ग्रोथ अच्छे से हो सके. अगर आपका बच्चा भी हरी सब्जियां खाने में आनाकानी करता है तो कुछ टिप्स की मदद से आप उसका डाइट में इसे शामिल कर सकते हैं.
बच्चों को हरी सब्जियां खिलाने के तरीके (How to add Green Vegetables in Your Childs Diet)

Photo Credit: iStock
पसंदीदा फूड आइटम्स
अगर आपके बच्चे नूडल्स और फ्राइड राइस जैसी चीजें खाने के शौकीन हैं तो आप उनमें खूब सारी हरी सब्जियां डालकर बनाएं. ऐसा करने से वो मन से इन चीजों को खाएंगे जिनसे उनको जरूरी पोषण मिल जाएगा. पिज्जा और बर्गर में भी आप हरी सब्जियां डालकर बनाएं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अलग शेप दें
हरी सब्जियों को आप अलग-अलग कार्टून शेप में काटें और उनको क्रिएटिव तरीके से बच्चों को खिलाएं.
स्मूदी बनाएं
आप पालक और केल की स्मूदी बनाकर भी बच्चे को दे सकती हैं. आप इसमें नारियल, ओट्स, केला और शहद डालकर बनाएं.
सूप
आप पालक, चुकंदर, गाजर और टमाटर का सूप बनाकर भी बच्चों को दे सकते हैं. इसे वो मजे से पिएंगे भी और उनको जरूरी पोषण भी मिलेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं