Tomato Juice For Wrinkles: हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा नेचुरली ग्लो करें और स्किन हेल्दी रहे. आज के समय में लोग स्किन केयर के लिए घरेलु नुस्खों को ज्यादा पसंद करते हैं. आपके किचन में मौजूद चीजें आपकी स्किन केयर में काम आते हैं. फिर वो चाहे हल्दी, बेसन, दही और कच्चा दूध हो या फिर ताजे फल और सब्जियां. स्किन केयर के लिए जब घरेलू नुस्खों की बात आती है तो इनका इस्तेमाल खूब किया जाता है. आज हम आपको बताएंगे स्किन के लिए टमाटर के इस्तेमाल के फायदे. टमाटर के जूस में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स और कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो स्किन की हेल्थ को बूस्ट करने में मदद कर सकते हैं और स्किन पर होने वाले बैक्टेरियल और फंगल इंफेक्शन्स से भी स्किन को सुरक्षित रखती है. वहीं बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर आने वाली झुर्रियों और फाइन लाइन्स को दूर करने में भी टमाटर का रस बेहद फायदेमंद साबित होता है. तो आइए जानते हैं स्किन पर इसे लगाने के फायदे और तरीका.
झुर्रियां दूर करने के लिए टमाटर का रस लगाने के फायदे (Tomato Juice For Wrinkles)

चेहरे पर बढ़ती उम्र के लक्षणों झुर्रियों और फाइन लाइन्स को दूर करने के लिए टमाटर का रस लगाया जा सकता है. इनको दूर करने के लिए टमाटर के रस से फेस पर मालिश करें. इससे स्किन में कोलाजन बूस्ट होता है. कोलाजन एक ऐसा प्रोटीन है जो त्वचा के निर्माण की प्रक्रिया में मदद करता है और स्किन की चमक बढ़ाता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें: दूध में मिलाकर पी लें ये लाल चीज, पाचन दुरूस्त करने के साथ पीरियड्स के दर्द से मिलेगी राहत
कैसे करें इस्तेमाल
- फेस पर इसे लगाने के लिए 2-3 चम्मच टमाटर का रस लें और उसमें थोड़ी सी मुल्तानी मिट्टी को लेकर मिक्स कर लें.
- अब इस पेस्ट को अपने फेस पर लगा लें.
- 20-25 मिनट बाद चेहरे को पानी से धोकर साफ कर लें.
हफ्ते में दो बार इस पैक का इस्तेमाल करने से आपके चेहरे की झुर्रियां और फाइन लाइन्स से निजात मिल सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं