विज्ञापन

कैस्टर ऑयल घर पर कैसे बनाएं? 250 ग्राम बीज से तैयार करें यह खास तेल | Black Castor Oil Recipe

घर पर बहुत ही आसान तरीके से ब्लैक कैस्टर ऑयल तैयार कर सकते हैं. इस तेल से बालों और स्किन की चमक को बढ़ाया जा सकता है. यहां जानते हैं रेसिपी-

कैस्टर ऑयल घर पर कैसे बनाएं? 250 ग्राम बीज से तैयार करें यह खास तेल | Black Castor Oil Recipe
How to make Castor oil at home : कैस्टर ऑयल कैसे बनाएं?

Castor oil Recipe : अरंडी यानि कैस्टर बीज से आप घर पर ही काला कैस्टर ऑयल तैयार कर सकते हैं. घर पर तैयार इस तेल को बालों, आइब्रो और स्किन पर एप्लाई कर सकते हैं. साउथ अफ्रीका में इस तेल का काफी चलन है. वहीं, हमारे देश में भी इन दिनों कैस्टर ऑयल काफी ट्रेंड कर रहा है. यहां हम घर पर काला कैस्टर ऑयल कैसे तैयार करें, इसकी विधि बताने जा रहे हैं. ये रेसिपी यूट्यूब चैनल @Indian Home Diy से ली गई है. इस वीडियो में बहुत ही आसान तरीके से तेल बनाने की विधि बताई गई है. यहां जानते हैं रेसिपी को अच्छे से -

सबसे पहले करें बीजों को अच्छे से भुनें

काला कैस्टर ऑयल बनाने के लिए सबसे पहले 250 ग्राम अरंडी के बीज लें. अब लोहे की कड़ाही में इन्हें धीमी आंच पर भूनना शुरू करें. बीज को भुनने के दौरान काफी ज्यादा धुआं निकलता है. इसलिए एग्जॉस्ट फैन, खिड़की और दरवाजों को खुला रखें. बीजों को लगातार हल्की आंच पर तब तक भूनें, जब तक उनमें से तेल निकलना शुरू न हो जाए.

अगर आप इसे चेक करना चाहते हैं, तो इसके लिए 1 से 2 बीज लें. इसके बाद इसे फोड़कर देखें. अगर उसका अंदरूनी हिस्सा चॉकलेट जैसा दिखाई दे, तो समझ लें कि बीज अच्छी तरह भुन चुके हैं. इसके बाद गैस बंद कर दें और बीजों को ठंडा होने के लिए छोड़ दें. पूरी तरह ठंडा होने में लगभग 1 से 2 घंटे का समय लग सकता है.

बीजों को पीसकर तैयार करें पोटली

जब भुने हुए बीज ठंडे हो जाएं, तो उन्हें मिक्सी के जार में डालकर थोड़ा-थोड़ा करके बारीक पीस लें. पीसने के बाद तैयार मिश्रण को एक साफ कपड़े में बांधकर पोटली बना लें. 

अब एक चौड़े मुंह वाला कांच का ग्लास या जार लें और उसमें बाजार से खरीदा गया कैस्टर ऑयल डालें. इसके बाद तैयार पोटली को तेल में डुबोकर जार को खुला रखें. अब इस जार को कुछ धूप में रखें. ध्यान रखें कि जार को सीधे जमीन पर न रखें, बल्कि किसी लकड़ी या स्टैंड के ऊपर रखें. 

कुछ दिनों तक धूप में इस तरह रखने के बाद पोटली को जार से बाहर निकालें और उसे अच्छी तरह निचोड़ें. ऐसा करने से पोटली में मौजूद तेल धीरे-धीरे बाहर निकलता रहेगा. सारी पोटली से तेल को निचोड़ लें और फिर किसी छोटे से जार में स्टोर करके रखें. इसे आप बालों से लेकर स्किन पर एप्लाई कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें - सिर्फ कब्ज के लिए नहीं, शरीर के इन 5 हिस्सों पर Castor Oil लगाने से मिल सकते हैं चौंकाने वाले फायदे


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Castor Oil, Castor Oil And Skin, Castor Oil Benefits, Castor Oil Benefits For Hair, Castor Oil Benefits For Stomach
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com